back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 19 के मेकर्स पर भड़कीं तान्या मित्तल की मां, बोलीं- बेटी को जानबूझकर निशाना बनाया गया

बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब शो की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की मां ने मेकर्स पर टारगेट करने और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।  फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ भले ही अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका हो, लेकिन इससे जुड़े विवाद और चर्चाएं लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के विनर गौरव खन्ना से लेकर अन्य कंटेस्टेंट्स तक, सभी किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं। इसी कड़ी में अब शो की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनके दावे नहीं बल्कि उनकी मां के गंभीर आरोप हैं।

शो में तान्या को क्यों किया गया टारगेट?

शो के दौरान तान्या मित्तल ने अपनी लाइफस्टाइल को लेकर कई बड़े बयान दिए थे, जैसे किचन में लिफ्ट होना, 150 बॉडीगार्ड रखना और कई गाड़ियों का काफिला होना। इन बातों को लेकर जहां कुछ लोग हैरान हुए, वहीं सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। शो से बाहर आने के बाद तान्या ने कई इंटरव्यू में अपने बयानों का बचाव किया।अब एक इंटरव्यू में तान्या अपनी मां के साथ नजर आईं, जहां उनकी मां ने सीधे तौर पर ‘बिग बॉस’ के मेकर्स पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शो में एक ही लड़की को लगातार निशाना बनाया गया और हर छोटी-बड़ी बात पर उसे अपमानित किया गया।

‘रोने-हंसने तक पर किया गया हर्ट’

न्यूज पिंच से बातचीत में तान्या की मां ने कहा,

“मेरा बिग बॉस मेकर्स से यही सवाल है कि आप एक ही लड़की को क्यों टारगेट कर रहे हैं? वो रोती है तो भी हर्ट किया जाता है, हंसती है तो भी। हर चीज का ठीकरा उसी पर फोड़ा जाता है। पानी भी उसी पर डाला गया।”

उन्होंने आगे कहा कि तान्या ने जो भी बातें शो में कही थीं, वे कोई दिखावा नहीं थीं। “हमने कभी कुछ छिपाया नहीं। अगर हमारी बेटी के पास सुविधाएं हैं, तो उसमें झूठ क्या है?”

परिवार पर पड़ा मानसिक असर

तान्या की मां ने भावुक होते हुए बताया कि शो के दौरान उन्हें रातों की नींद नहीं आती थी। वह पूरी रात जागकर यही सोचती थीं कि उनकी बेटी कब सुरक्षित घर लौटेगी। उन्होंने साफ कहा कि उनके लिए ट्रॉफी से ज्यादा बेटी की इज्जत और मानसिक शांति मायने रखती है।

‘हमें पता था हमारी बेटी स्टार है’

उन्होंने कहा,

“हमें ट्रॉफी का कोई लालच नहीं था। हमें मालूम था हमारी बेटी स्टार है और रहेगी। हमने उसे बहुत प्यार से पाला है, ऐसे में उस पर पानी फेंकना और अपमान करना हमें बर्दाश्त नहीं हुआ।”

तान्या मित्तल की मां के इन बयानों के बाद एक बार फिर बिग बॉस 19 की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...