नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट शो के खत्म होने के बाद से ही पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।वहीं अब शो की फर्स्ट रनर अप रहीं फरहाना भट्ट ने भी पार्टी दी। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ था, जिसमें गौरव खन्ना विजेता बने। शो खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही गौरव खन्ना ने मुंबई में बर्थडे पार्टी दी, जहां लगभग सभी बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट इकट्ठा हुए। बाद में मेकर्स ने बिग बॉस 19 की सफलता की पार्टी रखी। ज्यादातर कंटेस्टेंट ने शिरकत की। और अब, फरहाना भट्ट ने भी मुंबई में शानदार पार्टी होस्ट की।
बिग बॉस 19 सदस्य हुए पार्टी में शामिल
सोशल मीडिया पर फरहाना की पार्टी की तस्वीरों और वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। इसमें दिखाई दे रहा है कि, बसीर अली, नतालिया जानोस्ज़ेक, नीलम गिरी, अवेज़ दरबार, अभिषेक बजाज अमाल मालिक और बिग बॉस 19 के कई अन्य सदस्य पार्टी में मौजूद थे।बिग बॉस ओटीटी 2 के विशाल पांडेय को भी फरहाना के साथ उनकी पार्टी में डांस करते हुए देखा गया।
फारहाना और सारा आफरीन खान का डांस
बिग बॉस 18 की सारा को तो सब लोग जानते हैं। सारा आफरीन खान भी इस पार्टी में नजर आईं। सोशल मीडिया पर फरहाना और सारा का डांस वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दोनों ही बड़े शानदार अंदाज में डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। फरहाना और बसीर का भी डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ही शानदार अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके साथ ही फरहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
फारहाना का पार्टी लुक
बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के बार कई पार्टी में फरहाना भट्ट का काफी शानदार लुक देखने को मिला था। वहीं अपनी पार्टी में भी वो कहर बरसा रही थीं। फरहाना ने लाल रंग के डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने बालों में गुलाब का फूल लगया हुआ था जो उन्हें और ज्यादा निखार रहा था।





