नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का फाइनल आज हो गया है। और फाइनल खत्म होते ही विनर का नाम सामने आ गया है। गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम करके विनर बन गए हैं। ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख की प्राइस मनी भी जीत ली है। इसके साथ ही उनको तकरार देते हुए फरारना भट्ट शो की फर्स्ट रनर अप रहीं।
शो में ऐसा रहा गौरव खन्ना का सफर
बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना का जलवा हर किसी ने बखूबी देखा। जीके ने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किए हैं। उन्हें बिग बॉस 19 की ट्रॉफी पकड़ते हुए देखना चाहते थे। और ऐसा ही हुआ गौरव खन्ना शो का विनर बन गए। उनके फैन फॉलोइंग उन्हें फुल सपोर्ट भी कर रही थी। बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना की जो पर्सनालिटी निखर कर बाहर आई है और उनकी जर्नी को देखकर जनता ने उन्हें काफी ज्यादा वोट देकर विनर बना दिया। जीके का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया दर्शक उनकी बातों से सहमत रहे और उनसे कनेक्ट कर सके।
दर्शकों के दिल में गौरव खन्ना ने इस प्रकार बनाई जगह
बिग बॉस की शुरुआत में ही जब गौरव खन्ना की एंट्री हुई थी तो सलमान खान ने उनको ग्रीन फ्लैग बताते हुए सबसे इंट्रोड्यूस करवाया था। गौरव खन्ना का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया हालांकि वह पीना फालतू के मुद्दों पर कभी बात करते हुए नहीं दिखाई दिए। जब उन्हें कुछ गलत लगा या उनके मतलब का लगा तब उन्होंने उसे मुद्दे पर आवाज उठाई कुछ हफ्ते वह चीजों को ऑब्जर्व करते रहे उसके बाद में वह खुले और लगातार अपने गेम में आगे बढ़ते रहे। गौरव खन्ना का अंदाज उनके दशकों तक पहुंचा उनके फैंस तक पहुंचा और उन्होंने बढ़ चढ़कर वोट दिया और गौरव खन्ना आज बिग बॉस 19 के विजेता बन चुके हैं।





