नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और शो की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। लाइव फीड अब बंद कर दी गई है, लेकिन रात को प्रसारित होने वाले एपिसोड्स से घर की हर छोटी-बड़ी गतिविधि का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले एपिसोड में प्रतियोगियों को टॉप-5 की घोषणा की गई और उन्हें ट्रॉफी की झलक दिखाई गई। इसके साथ ही घरवालों ने अपने जीवन के उतार-चढ़ाव और जर्नी को जनता के साथ साझा करके दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, आज के एपिसोड में सभी को उनकी जर्नी वीडियो दिखाई गई, जिसे हर कंटेस्टेंट लंबे समय से देखने का इंतजार कर रहा था।
तान्या और फरहाना के पल, हंसी और मस्ती से भरपूर एपिसोड
एपिसोड की शुरुआत में तान्या मित्तल ने अपने नए प्लांट के बारे में बात शुरू की, तभी प्रणित ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “नाश्ता करते-करते तो उसने 40 फैक्ट्री खोल ली।” यह सुनते ही सभी घरवाले हंस पड़े। दूसरी तरफ, किचन में काम करते समय फरहाना ने प्रणित से “सॉरी” कहा, जिससे कॉमेडियन चौंक गए और हंसी रोक नहीं पाए। फरहाना की बनाई रोटी का भी मजाक उड़ाया गया, कहा गया कि लगता है वह जेल के लिए ऑडिशन दे रही है, क्योंकि रोटी पूरी तरह जली और पापड़ जैसी बन गई थी। इसके बाद घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया गया और उनकी जर्नी वीडियो दिखाने का ऐलान किया गया, जिसे देखने की हर कंटेस्टेंट की इच्छा थी।
एपिसोड की शुरुआत में बिग बॉस ने पहले गौरव खन्ना को बुलाया, लेकिन फरहाना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले छोटे-छोटे क्लिप ही दिखाए जाएंगे। इस पर अमल ने टिप्पणी की कि यह “बिलो द बेल्ट” वाला मोमेंट है, जबकि प्रणित ने कहा कि अगर एक्ट्रेस की पूरी कहानी दिखा दी जाए तो केवल रील ही बचेगी। फरहाना इधर हंसती रही और माहौल हल्का कर दिया। इसके बाद बिग बॉस ने गौरव की जर्नी वीडियो दिखाने से पहले उनके सफर को अपनी आवाज में सुनाया, जिसमें दोस्ती, कैप्टेंसी और घर के सभी अहम लम्हों का जिक्र किया गया। वीडियो में गौरव अधिकतर समय जिम करते और एक कोने में बैठे नजर आए, कभी-कभी बोलते हुए, लेकिन किसी बड़े मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं दी। जर्नी वीडियो में बाकी कंटेस्टेंट्स की चुगली का भी इस्तेमाल किया गया। गौरव की जर्नी वीडियो कुल 21 मिनट 8 सेकंड की रही। बिग बॉस ने गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीवी के साथ-साथ सीजन 19 के सुपरस्टार भी हैं।
गौरव खन्ना के बाद बिग बॉस ने फरहाना भट्ट को बुलाया और उनके सफर को शायरी के जरिए पेश किया। वीडियो में फरहाना हंसती, डांस करती और कई लम्हों में भावुक नजर आईं। उनकी जर्नी वीडियो का समय गौरव से अधिक रहा, कुल 21 मिनट 56 सेकंड। वीडियो देखने के बाद फरहाना अंदर आकर बोलती हैं कि अब से सभी उन्हें “विलेन” नहीं बल्कि “हीरोइन” कहेंगे।
फरहाना भट्ट के बाद बिग बॉस ने अमल मलिक को बुलाया और उनकी जर्नी वीडियो दिखाई। इससे पहले, अन्य प्रतियोगियों की तरह बिग बॉस ने जुबानी उन्हें उनका सफर सुनाया, जिसमें उनके घर में बिताए गए पल, दोस्ती और प्रतियोगिता के अहम लम्हों का जिक्र किया गया। इसके बाद अमल की जर्नी वीडियो शुरू हुई, जिसे देखने के लिए वह उत्सुक थे।





