back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट ने बताईं तलाक की वजह, कहा- मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थीं

बिग बॉस के घर में कई खुलासे देखने को मिल रहे हैं। सभी प्रतियोगी अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पूजा भट्ट ने अपने तलाक को लेकर खुलासा किया है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बिग बॉस ओटीटी-2 17 जून से शुरू हो चुका है। पहले हफ्ते में ही बिग बॉस के घर में कई खुलासे देखने को मिल रहे हैं। सभी प्रतियोगी अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पूजा भट्ट ने अपने तलाक को लेकर खुलासा किया है।

शादी में कुछ भी अच्छा नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जिएं

पूजा भट्ट बेबीका धुर्वे से अपनी शादी को लेकर चर्चा करते नजर आ रही हैं। इस दौरान बेबीका ने पूजा से पूछा कि उन्होंने अपने पूर्व पति मनीष मखीजा से अलग होने का फैसला क्यों किया था? पूजा ने कहा मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे। शादी में कुछ भी अच्छा नहीं है तो झूठ बोलकर क्यों जिएं? हमने ऐसा सोचा। यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं था, आपको केवल एक मौका मिलता है। बेबिका पूजा से पूछती है कि क्या उसका पूर्व पति एक अभिनेता था। इस सवाल के जवाब में पूजा कहती हैं कि वह एक्टर नहीं थे, लेकिन वह मीडिया बिजनेस से जुड़े थे और वह एक अच्छे इंसान हैं।

मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थीं

पूजा ने आगे कहा कि उस वक्त मेरा दिमाग सही जगह पर नहीं था। मैं बच्चे पैदा नहीं करना चाहती थीं, लेकिन अब मुझे बच्चे पसंद हैं। जब हम झूठ बोलते हैं तो आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं चाहती थी। जो भी हुआ अच्छा हुआ। हमने एक-दूसरे का सम्मान किया और अलग हो गए।

पूजा भट्ट की शादी मनीष मखीजा ने प्रेम विवाह किया था

बता दें कि पूजा भट्ट की शादी मनीष मखीजा से हुई थीं। उन्होंने प्रेम विवाह किया था। भारतीय वीजे और मुंबई में रेस्तरां के मालिक मनीष और पूजा अपनी पहली मुलाकात के बाद अच्छे दोस्त बन गए। जल्द ही उन्हें प्यार हो गया और सिर्फ दो महीने की डेटिंग के बाद 2003 में उन्होंने शादी कर ली, लेकिन, शादी के 11 साल बाद 2014 में दोनों अलग हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...