back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: क्या रजत दलाल पर भारी पड़ जाएगा दोस्त का ओवर कॉन्फिडेंस, कहा- हमें जरूरत नहीं…

बिग बॉस 18 के घर में हुई प्रेस कांफ्रेंस में एल्विश यादव की हुई तीखी नोकझोक। रजत दलाल को लेकर मीडिया के तीखें सवालों पर भड़के एल्विश यादव ने जवाब सवाल पूछनेवाले पत्रकारों को कह दिया पेड मीडिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 के जैसें-जैसे विनर की घड़ी नजदीक आ रही हैं, वैसे -वैसें कंटेस्टेंट के विनर बनने चैलेंज बढ़ते ही जा रहें हैं वहीं अब इस कंटेस्टेट को लेकर पूर्व बिग बॉस विनर और यूटयूबर एल्विश यादव सर्पोट करते नजर आए। फिलहाल वो रजत दलाल को सपोर्ट करने बिग बॉस नजर आए हैं। बिग बॉस 18 के घर में हुई प्रेस कांफ्रेंस में एल्विश यादव की हुई तीखी नोकझोक। रजत दलाल को लेकर मीडिया के तीखें सवालों पर भड़के एल्विश यादव ने जवाब में पेड मीडिया कहते हुए नजर आ रहें। दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस में एल्विश मीडिया के सवालों का जवाब देने के लिए आए थे। और उनके सवालों का जवाब देने के बदले मीडिया से ये कह तक दिया, कि रजत दलाल और उन्हें मीडिया की जरूरत नहीं। क्योंकि हम खुद एक मीडिया है।

बिग बॉस OTT के पूर्व विनर रह चुके हैं एल्विश


बात करें प्रेस कांफ्रेंस की तो मीडिया ने एल्विश और शिल्पा शिंदे से सवाल करते हुए पूछ लिया, कि आप दोनों तो बिग बॉस के पूर्व विनर रह चुके हैं। तब बिग बॉस एक पर्सनालिटी शो दिखता था। लोगों को पसंद भी आ रहा था, लेकिन अब वहीं बात करें इस शो की तो अब ये शो पर्सनेलिटी से पॉप्युलैरिटी में बदल गया है। आपको क्या लगता हैं कि सोशल मीडिया पर जिसके ज्यादा फॉलोवर्स हैं वहीं ये शो जीत सकता हैं। क्योकिें बिग बॉस में रजत दलाल हमेशा से कहते नजर आ रहें कि उनके बाहर से जो रिश्‍ते हैं, वहीं उन्हें बिग बॉस जि‍ताने में मदद करेगें। 

रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे हैं एल्विश

पत्रकार के पूछे हुए सवाल का जवाब देते हुए शिल्पा ने भी जवाब दिया कि हां रजत दलाल के वोट मिलने की बात मेरे कानों तक भी पहुंची है। वहीं अन्य कंटेस्टेट की बात करें तो हम भी करणवीर मेहरा को सर्पोट कर रहे है। लेकिन अगर इस वोटिंग की बात करे तो ये एक जनरल वोटिंग है. लेकिन मेरी तो अब भी ये समझ से परे हैं कि जैसा कि रजत बोलते नजर आए कि भर-भरकर वोटिंग तो ये कैसा वोट्स होता है। शिल्पा की इन बातों को सुनकर एल्विश यादव ने अकड़ते हुए जवाब दिया कि हमारे फॉलोअर्स हमें खैरात में नहीं मिले हैं। और रही बात रजत की तो वो मेरा दोस्त है, और मैं उसे सपोर्ट करने आया हूं और वैसे बाहर से भी कर रहा हूं। 

मेरा दोस्त रजत दलाल यहां दीवार फांदकर थोड़ी आया है



एल्विश यहीं नही रुके वे बोले- जैसे हम बाहर जनता फैंस के लिए मीटअप करते हैं वैसे औरो के बस की हो तो वो भी करवा लें। ये हमारी मर्जी है हम मीटअप करें, या फिर ऊपर चांद पर पहुचें। अगर आपको हमसे इतनी परेशानी हैं तो इस बिग बॉस शो वालों को बोलों वो हमें क्यों बुलाते हैं मेरा दोस्त रजत दलाल यहां दीवार फांदकर थोड़ी आया है, उसे भी बिग बॉस वालों ने ही बुलाया है. क्यों रखा फिर ऐसे दो लोग को फिर तो ये पागलपन है। इसपर जब मीडिया और एल्विश की बहस बढ़ने लगी, तो वहां मौजूद संदीप सिकंद ने कह दिया कि बिग बॉस शो एक पर्सनालिटी शो है, अब आप चुम का ही देख लो, चुम ने अपने दम पर लोकप्रियता हासिल कर यहां पहुंची है। इसपर अक्कड़ में एल्विश ने जवाब दिया कि मैं तो ना उसे पहले जानता था. ना अब भी जानता हूं।

https://twitter.com/BiggBoss/status/1880685808451276801

चुम को नहीं जानते


इसपर संदीप सिकंद रुके नहीं उन्होनें एल्विश को कहा, आप शो देखा करो. तो एल्विश यादव मजे लेते हुए बोले, भाई अगर मैं नहीं जानता तो नहीं देखता, और ये मेरी मर्जी हैं मैं देखूं या ना देखूं । मैं आप लोगों को एक बात बता दूं, मुझे वैसें तो ज्यादा बोलने की आदत नहीं है. लेकिन अगर आपने कहा हैं कि ये मीडिया पेड नहीं है. तो आपने जो सवाल पूछे, उसमें आप करणवीर मेहरा को ही क्यों अच्छा बताया बाकी सारे बुरे ऐसा नहीं हो सकता कि एक इंसान में ही सारी बुराई हो, हर इंसान में कुछ अच्छा तो कुछ बुरा होता हैं आप सबको बुरा कह रहे तब तो ये पेड मीडिया ही हुई ना। एल्विश यादव की इस बातपर पत्रकार ही नहीं शिल्पा, बरखा बिष्ट जैसे एक्टर्स भी भड़क गए । इसपर यादव भी बोल दिए कि हमें मीडिया की जरूरत नहीं, हम खुद ही एक मीडिया है. अब इसपर देखना दिलचस्प होगा, कि कौन होगा विनर और कौन सिर्फ बिग बॉस 18 का कंटेस्टेंट ही बनकर रह जाऐगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵