नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Bigg Boss 18 के फिनाले को अब कुछ दिन ही बाकी हैं। कशिश कपूर शो से बाहर हो गई हैं। बाहर आते ही कशिश कपूर का गुस्सा घरवालों पर फूटा है। कशिश ने कहा कि उनके हिसाब से Rajat Dalal शो के विनर बनना डिजर्व करते हैं। वहीं, उन्होंने Karanveer Mehra, Eisha Singh, Avinash Mishra और Shilpa Shirodkar की तीखी आलोचना की है।
Eisha-Avinash पर क्या बोलीं Kashish Kapoor
कशिश ने कहा कि वह इस हफ्ते शो से बाहर होना डिजर्व नहीं करती थीं। उन्होंने कहा कि उनकी जगह ईशा को बाहर होना चाहिए था क्योंकि ईशा का अविनाश के अलावा कोई गेम नहीं है। कशिश ने कहा कि ईशा और अविनाश फेक हैं। वहीं, दिग्विजय राठी से दोस्ती को लेकर कशिश ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि वो दोनों दोस्त बन सकते हैं।
Shilpa Shirodkar का मुंह भी नहीं देखूंगी
कशिश ने कहा कि वह शो के बाद शिल्पा शिरोडकर का मुंह भी देखना पसंद नहीं करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने करणवीर मेहरा को लेकर कहा कि वह बहुत बुरे इंसान हैं। कशिश ने कहा कि वह करण को नफरत करने लायक भी नहीं समझती हैं। आपको बता दें कि जब कशिश और अविनाश की फ्लर्टिंग के बाद अविनाश पर वुमनाइज़र होने के आरोप लगे थे तब करणवीर ने अविनाश को डिफेंड किया था। करण ने कहा था कि फ्लर्टिंग कशिश कर रही थीं और अविनाश उनका साथ दे रहे थे, ऐसे में अविनाश पर इस तरह का आरोप लगाना गलत है। जब चाहत और कशिश की मां ने अविनाश पर अटैक किया था, तब भी करणवीर अविनाश को डिफेंड कर रहे थे।
अब बिग बॉस के घर में विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, चुम दरांग, श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल और चाहत पांडे बचे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीक के अंत तक बिग बॉस को अपने टॉप फाइव मिल जाएंगे।





