Big Boss 17 में क्राइम रिपोर्टर की एंट्री मचाएगी तहलका, विवादों से घिरा रहा जीवन का सफर

बिग बाॅस में क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोहरा की एंट्री होने जा रही है। वहीं काफी विवादों के साथ इनकी निजी लाइफ घिरी रही है।
बिग बाॅस में एंट्री लेंगी जिग्ना वोहरा
बिग बाॅस में एंट्री लेंगी जिग्ना वोहराweb

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बिग बॉस के फैन हर साल नए सीजन का उत्सुकता के साथ इंतज़ार करते है। इस साल बिग बाॅस 15 अक्टूबर को शुरू होने वाला है, बिग बाॅस के इस सीजन के प्रोमो में पहले ही मिस्त्री क्रिएट करके लोगो को उत्सुक कर दिया हैं। इस बार दिल, दिमाग और दम तीनों का मेल देखने को मिलेगा। इस सीजन में अभी सारे कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसमें से कुछ के नाम रिवील हो गए है।उनमे से एक नाम जिगना वोहरा का है।

शो में रिपोर्टर की होगी एंट्री

इस बार बिग बॉस में क्राइम रिपोर्टर की एंट्री होने वाली है। जिसके लिए हर कोई एक्साइटेड है। जिग्ना वोरा ने मुंबई मिरर, फ्री प्रेस जर्नल में क्राइम रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभा चुकी है। शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है, जिसमें जिग्ना वोहरा के चेहरे को नहीं दिखाया गया ,लेकिन वे स्वंय पर लगे आरोपों को लेकर जानकारी दे रही हैं।

पहले भी विवाद में था जिगना वोहरा का नाम

जिग्ना वोहरा का नाम पहले भी काफी विवाद में रहा है। 11 जून,2011 को पत्रकार ज्योतिर्मय की हुई हत्या में कुछ लोगों का नाम लिया गया था जिसमें जिग्ना का भी शामिल था। इस जुर्म को लेकर जिग्ना ने कुछ साल जेल में भी गुजारे। दरहसल, जिन लोगो का नाम इस मामले मे सामने आया था, वह सभी का कनेक्शन छोटा राजन से बताया गया।

लंबी जांच के बाद दायर हुई थी चार्जशीट

साल 2012 में चली लंबी जांच के बाद पुलिस ने जिगना के खिलाफ कई धाराओं में चार्जशीट दर्ज की। इस आरोप में उनको कुछ समय के बाद जेल से रिहा किया गया। अपनी छवि सुधारने को लेकर जिगना शो का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। जिग्ना वोहरा के साथ कई सारी मशहूर हस्तियां शो में नजर आने वाली हैं। कपल ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट, अंकिता लोखंडे-विकी जैन, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार भी शो में दिखाए दे सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in