Big Boss 17 में अनुराग ने एश्वर्या शर्मा को जमकर लगाई फटकार, गुस्से से आग बबूला हुए दोनों कंटेस्टेंट
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| सलमान खान के शो बिग बॉस में शुरुआत से ही लड़ाई शुरू हो गई है। हाल ही मे अनुराग डोभाल के साथ एश्रवर्या शर्मा की जमकर लड़ाई देखने को मिली, लड़ाई किचन एरिया से हुई। दोनों का वीडियो देखकर फैंस काफी जोश मे दिखे। आपको बता दे पहले अभिषेक ने घर में आते ही ईशा मालवीय के साथ जमकर लड़ाई की। इससे पहले बिग बाॅस शो में ऐश्वर्या की अंकिता लोखंडे के साथ भी खूब बहस हुई है।
एश्ववर्या और अनुराग में खूब हुई लड़ाई
ऐश्वर्या शर्मा और अनुराग डोभाल एक दूसरे के साथ जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच खूब ज्यादा बहस देखने को मिल रही है। जिसमे अनुराग कई बार उनको काम नई बोलने पर टोक रहे हैं।जिसमें ऐश्वर्या अनुराग को बुरी तरह सुना रही हैं। दोनों के बीच घर के काम की वजह से बहस होती है, जिसमें अनुराग बार-बार ऐश्वर्या को काम नहीं करने पर बोलते हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि 'तीन दिन में तू तीन बार मेरे पास आ गया है कि आप बर्तन नहीं मांज रहे हो। हमें पता है कि हमारी क्या ड्यूटी दी हुई है। '
दोनों में जमकर हुई बहस
दोनों की बहस खूब बढ़ना शुरु हो जाती है और इस दौरान एश्ववर्या शर्मा खूब चिल्लाना शुरु कर रही हैं। ऐश्वर्या और अनुराग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि बिग बॉस 17 में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को बोरिंग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया है। वहीं बिग बाॅस ने थेरेपी के तौर पर डेट का इंतजाम भी करवाया था। इस दौरान दोनों को कुछ बात समझाया था।