back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Big B शूटिंग के लिए हो रहे थे लेट, टाइम से सेट पर पहुंचने के लिए बच्चन ने अजनबी से मांगी लिफ्ट, फोटो हुआ वायरल

अमिताभ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अनजान शख्स के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया है।

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 79 साल की उम्र में भी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस समय बिग बी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मुंबई के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की समस्या के चलते कामगार वर्ग को अक्सर काम पर पहुंचने में देर हो जाती है। अमिताभ को भी कुछ ऐसा ही अनुभव हुआ था। हाल ही में बिग बी एक अजनबी से फिल्म के सेट पर समय पर पहुंचने के लिए लिफ्ट मांगते हैं। वे किसी भी सेट पर कभी लेट नहीं होते। उनकी सादगी और वर्क कमिटमेंट का एक नया सबूत सामने आया है।

फिल्म का सेट मुंबई में लगाया गया

अमिताभ बच्चन का ”प्रोजेक्ट के” इस समय चर्चा में है। कुछ दिनों पहले इसी फिल्म के सेट पर उन्हें चोट लग गई थी। अब वह ठीक हो गए हैं और फिर से शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का सेट मुंबई में लगाया गया है। सेट पर समय से पहुंचने और ट्रैफिक से बचने के लिए बिग बी ने इस चुनौती का मुकाबला किया है।

अनजान शख्स के साथ एक फोटो शेयर की

अमिताभ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अनजान शख्स के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया है। उन्होने लिखा, “इस यात्रा के लिए धन्यवाद, दोस्त। मैं आपको जानता भी नहीं हूं, लेकिन आपने सेट पर समय पर पहुंचने में मेरी मदद की। आपने इस ट्रैफिक जाम से निकलने की पूरी कोशिश की। पीली टी-शर्ट, शॉर्ट्स और टोपी के मालिक, धन्यवाद!” इस कंटेंट के साथ अमिताभ ने फोटो को कैप्शन दिया है।

कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को मुंबई पुलिस को इसलिए टैग किया

सोशल मीडिया पर इस वक्त अमिताभ के पोस्ट की चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स ने कमेंट्स के जरिए उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दी है। कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट को मुंबई पुलिस को इसलिए टैग किया है क्योंकि बाइक चलाने वाले ने हेलमेट नहीं पहना था। अमिताभ के काम की बात करें तो वह कौन बनेगा करोड़पति 15 को फिर से होस्ट करते नजर आएंगे। साथ ही उनकी फिल्म ”प्रोजेक्ट के” और ”बटरफ्लाई” भी दर्शकों के सामने आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टम्बलर पर वे रोजाना फैंस...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...