back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan Special Bhojpuri Song: सुपरस्टार रितेश पांडे का नया गाना ‘बरसेला सावनवा’ रिलीज

सावन के महीने को बाबा भोलेनाथ का पूजन करने के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है। इसी को लेकर रितेश पांडे का यह गाना है, जिसे 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का नया सावन स्पेशल गाना ‘बरसेला सावनवा’ रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। रितेश के इस गाने पर बाबा के धाम जा रहे श्रद्धालु भी झूमने लगे। सावन के महीने को बाबा भोलेनाथ का पूजन करने के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है। इसी को लेकर रितेश पांडे का यह गाना है, जिसे 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। यह गाना टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडे के साथ तनु यादव की केमिस्ट्री लाजवाब है।

गाने को श्रद्धालुओं को किया समर्पित

गाना ‘बरसेला सावनवा’ को लेकर रितेश पांडे ने कहा कि बाबा भोलेनाथ की महिमा अपरंपार है। भोले की महिमा में मगन सभी श्रद्धालुओं को हमारा यह गाना समर्पित है। उम्मीद करता हूं कि यह गाना सभी को पसंद आएगा और आप का प्यार और आशीर्वाद हमें यूं ही मिलता रहेगा।

सावन का महीना है खास

गायिका प्रियंका सिंह का कहना है कि यह गाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना खासकर माता और बहनों के लिए मां पार्वती की ओर से बेहद शुभ होता है। इसलिए मैं माताओं एवं बहनों से अपील करूंगी कि आप हमारे गाने को खूब सुने और अपने पूजन को सफल बनाएं। ‘बरसेला सावनवा’ के गीतकार आरआर पंकज और संगीतकार विकी वॉक्स हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भोजपुरी सुपरस्टार ‘निरहुआ’ को पत्नी से प्यार नहीं, बोले-शादी निभा रहा हूं…

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे दिनेश लाल यादव, जिन्हें फैंस प्यार से निरहुआ कहते हैं, अपने गानों और फिल्मों के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...