नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। भोजपुरी स्टार पवन सिंह का सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति में एक और धमाकेदार गाना ‘भोले भंडारी’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को उनके फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों का खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस वजह से इस गाने को रिलीज होते लाखों लोगों ने देख लिया है और मिलियन व्यूज होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। पवन के इस गाने में लंबे समय बाद चांदनी सिंह भी नजर आ रही हैं। एक बार फिर से पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रहा है और गाना अब वायरल होना शुरू हो गया है।
Pawan Singh 02dl_m_317_02082023_1.jpg
उनके गानों का इंतजार भी लोगों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जाता है
पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी के सबसे बेहतरीन और दिग्गज सिंगरों की श्रेणी में आते हैं और इसलिए उनके गानों का इंतजार भी लोगों द्वारा बड़ी बेसब्री से किया जाता है। ऐसे में उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में पवन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह से कहते हैं कि जब से ते गईल गद्दारी रे तब से दिल बस गईले भोले भंडारी रे।
Pawan Singh 02dl_m_318_02082023_1.jpg
प्रेम में धोखा खाकर गलत कदम उठा लेते हैं
बता दें कि पवन सिंह का यह गाना आदिशक्ति फिल्म से रिलीज हुआ है। इसको लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना को हमने कन्सेप्चुअल बनाया है। लोग अक्सर प्रेम में धोखा खाकर गलत कदम उठा लेते हैं। वैसे लोगों के लिए हमारा गाना प्रेरणा है कि जब भी आपके साथ ऐसी कोई घटना हो, तब आप अपने आराध्य को अपने दिल में बसा लें। हम सबों से आग्रह करेंगे कि वे हमारे गाने को जरूर देखें।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in





