back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेटे ‘काजू’ के जन्म के 3 हफ्ते बाद सेट पर लौटीं भारती सिंह, पपाराजी से बोलीं-किशमिश सोची थी, काजू आ गया

बेटे ‘काजू’ के जन्म के सिर्फ तीन हफ्ते बाद ही कॉमेडियन भारती सिंह काम पर लौट आईं और शो के सेट पर पपाराजी को मिठाई बांटी। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, किशमिश सोची थी, लेकिन काजू आ गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और टीवी की मशहूर शख्सियत भारती सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ मंच पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद मजबूत और पॉजिटिव हैं। 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ का स्वागत करने के महज तीन हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आई हैं। बुधवार को वह अपने टीवी शो लाफ्टर शेफ्स: सीजन 3 के सेट पर नजर आईं, जहां उन्होंने पूरे जोश और मुस्कान के साथ शूटिंग दोबारा शुरू की।

भारती ने पपाराजी को मिठाई बांटी

सेट पर पहुंचते ही भारती ने पपाराजी को मिठाई बांटी और कैमरों के सामने खुशी-खुशी पोज दिए। इस दौरान जब फोटोग्राफर्स ने उन्हें दूसरे बच्चे के लिए बधाई दी, तो भारती ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजाक करते हुए कहा, “सोचा था किशमिश आएगी, लेकिन काजू आ गया।” भारती का यह मजेदार जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

इसी दौरान एक पपाराजी ने मजाक में कहा कि तीसरा बच्चा जरूर बेटी होगा। इस पर भारती ने तुरंत चुटकी लेते हुए जवाब दिया, अब यही करती रहूं क्या? शूटिंग भी तो करनी होती है। भारती की इस बेबाक और मजेदार प्रतिक्रिया ने माहौल को और भी हल्का-फुल्का बना दिया।

कई दर्शक भारती की वापसी से बेहद खुश नजर आए

हालांकि भारती के इतनी जल्दी काम पर लौटने को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने उनकी हिम्मत और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की, तो कुछ ने चिंता जताई कि उन्हें अभी आराम की जरूरत है। एक यूजर ने लिखा, इतनी जल्दी काम पर वापस आ गईं, आपको थोड़ा आराम करना चाहिए। वहीं दूसरे ने कहा, स्ट्रॉन्ग वुमन, सलाम है भारती दी। एक अन्य फैन ने लिखा, कम से कम 40 दिन का आराम जरूरी होता है। वहीं कई दर्शक भारती की वापसी से बेहद खुश नजर आए और बोले कि उनके बिना शो अधूरा लगता है।

उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ, जिसे प्यार से ‘काजू’ कहा जाता है।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। अप्रैल 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे लक्ष्य लिम्बाचिया का स्वागत किया था। तीन साल बाद, 19 दिसंबर 2025 को उनके घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ, जिसे प्यार से ‘काजू’ कहा जाता है। गर्भावस्था के दौरान भारती और हर्ष कई बार यह इच्छा जाहिर कर चुके थे कि वे बेटी चाहते हैं। एक पॉडकास्ट में भारती ने यह भी कहा था कि अगर दूसरा बच्चा बेटी नहीं हुआ तो वे भविष्य में फिर से कोशिश कर सकते हैं।

यह कुकिंग रियलिटी शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है

वर्क फ्रंट पर भारती एक बार फिर लाफ्टर शेफ्स: सीजन 3 की होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ शेफ हरपाल सिंह सोखी भी दिखाई दे रहे हैं। शो में अली गोनी, करण कुंद्रा, ईशा सिंह, ईशा मालवीय, तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे सितारे भी शामिल हैं। यह कुकिंग रियलिटी शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है और जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किया जा सकता है।

भारती की वापसी ने यह साफ कर दिया है कि वह मां बनने के साथ-साथ अपने काम को लेकर भी उतनी ही समर्पित हैं, और यही वजह है कि फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...