नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । टीवी और मनोरंजन जगत में भारती सिंह एक बड़ा नाम है। क्योंकि जब भी हम किसी कॉमेडियन की बात करते है तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में भारती सिंह का नाम ही आता है। उन्होंने अपने टैलेंट से आज फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है। वह अक्सर अपने पंच से लोगों को हंसाते हुए नजर आती हैं।
कॉमेडीयन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनके पास आज नाम, शोहरत, प्यार और पैसा सब कुछ है, लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। तब जाकर इस मुकाम को हासिल कर पाई है। हालांकि, बहुत कम लोग कॉमेडियन के संघर्ष के बारे में जानते होंगे। भारती 3 जुलाई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है। ऐसे में बात करते है उनकी जीवन से जुड़े अनछुए पहलों पर…
2 साल की उम्र में उठा पिता का साया
कपिल शर्मा शो से मिली पहचान भारती सिंह को आज हर कोई जानता है। भारती सिंह का जन्म 03 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। कॉमेडियन अक्सर अपनी स्ट्रगल स्टोरी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह 2 साल की थीं, तो उनके पिता का निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद उनकी मां ने ही सारी जिम्मेदारियां उठाई।
खाने के लिए करना पड़ता था संघर्ष
एक प्रोडकास्टर से बाचचीत में भारती सिंह ने बताया था कि, पिता की मौके के बाद उनकी जिंदगी संघर्ष भरी रही है। उनके बहन भाइयों ने पढ़ाई छोड़ने के बाद मां और भाई-बहन एक फैक्ट्री में काम किया करते थे। उन्हें खाने तक के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लोगों का बासी खाना उनकी मां को मिलता था, जिसे वह खाते थे।
यहां तक कि कभी-कभी तो नमक रोटी खा कर भी रात-दिन गुजारना पड़ा। कोई भी त्योहार आता था, तो कॉमेडियन डिप्रेशन में चली जाती थीं। भारती ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनकी मां को मिठाई का डिब्बा मिलता था उससे वह लक्ष्मी की पूजा किया करते थे।
इन दो शख्स ने बदली कॉमेडियन की लाइफ
अपनी लाइफ की सक्सेस स्टोरी का श्रेय भारती कपिल शर्मा और सुदेश लहरी हो देती है। उन्होंने बताया था कि एक बार कॉलेज में सुदेश ने उन्हें लोगों को हंसाते हुए देखा था। तब उन्होंने यूथ फेस्टिवल में गोल्ड मेडल जीता था। वही, दूसरे साल में उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से हुए। इस दौरान शर्मा ने भारती को लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
2017 में की थी हर्ष लिंबाचिया से शादी
मनोरंजन जगत में फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया। इसके बाद, कॉमेडियन ने साल 2022 में अपने बेटे लक्ष्य का स्वागत किया। आज भारती कई शो को होस्ट करती हैं और व्लॉगिंग के साथ-साथ अपना पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं।





