back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

किंग खान की फिल्म ‘जवान’ रिलीज से पहले मचा रही धमाल, 12 घंटे से भी कम समय में इतनी हुई एडवांस बुकिंग

Jawan: अपने ट्रेलर से देश को पूरी तरह से दीवाने करने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ''जवान'' के निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी और फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया।

नई दिल्ली, हि.स.। अपने ट्रेलर से देश को पूरी तरह से दीवाने करने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” के निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी और फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। इस पर देशभर से एग्जीबिटर्स का जो रिएक्शन सामने आया है वो वाकई कमाल है। उनका कहना हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग और जिस तरह से टिकटें बिक रही हैं, वह ऐतिहासिक हैं।

एडवांस बुकिंग आउटस्टैंडिंग

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, “एडवांस बुकिंग आउटस्टैंडिंग है। यह हाल में पठान से अधिक ट्रैकिंग कर रहा है। मुझे लगता है कि यह एक शानदार शुरुआत के लिए तैयार है। पहला दिन ऐतिहासिक हो सकता है।”

आईनॉक्स में किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी बढ़त

इस पर आईनॉक्स लीज़र लिमिटेड के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेंद्र सिंह जियाला ने अपनी सहमति जाहिर की और कहा, “एडवांस बुकिंग अभूतपूर्व है। यह पीवीआर आईनॉक्स में किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। हमने सुबह ही बुकिंग खोली और 12 घंटे से भी कम समय में हमने 1,25,000 से अधिक टिकटें बेचीं। यह बेहद कमाल है।”

7 सितंबर को सिनेमाघरों में कई भाषा में होगी फिल्म रिलीज

”जवान” एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...