नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इंडस्ट्री में आज भी ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने अपने करियर में कई सारे रोल्स किए हैं। ऐसे ही एक्टर सत्यराज की कहानी है जो कई सारे रोल्स के बीच में एक ऐसे किरदार की तलाश में थे जो उनकी पहचान बन सके। वहीं, फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाने के बाद Sathyaraj को काफी पापुलैरिटी मिली। बता दें कि, एक्टर के जीवन के संघर्ष की कहानी बेहद कठिन रही है। एक्टर ने अपनी मां के खिलाफ जाकर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
कटप्पा से पॉपुलर हुए सत्यराज
साउथ एक्टर सत्यराज आज 3 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सत्यराज का जन्म चेन्नई में 3 अक्टूबर 1954 में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे। एक्टर सत्यराज का असली नाम रंगाराज सुबय्या है। प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा के किरदार से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली।
सत्यराज की फैमिली के बारे में जानकारी
सत्यराज ने 1979 में प्रोड्यूसर मधमपट्टी शिवकुमार की भतीजी माहेश्वरी से शादी की थी। शादी के बाद एक्टर के दो बच्चे हुए एक लड़का जिसका नाम सिबराज और बेटी दिव्या है। एक्टर के पिता पेशे से डॉक्टर हैं और माता घर संभालती हैं।
फिल्मों से दूर रखना चाहती थी मां
सत्यराज उर्फ कटप्पा को शुरू से ही फिल्मों में काम करने का शौक था, लेकिन मां उन्हें फिल्मों की दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। सत्यराज ने मां के खिलाफ जाकर फिल्मों में आने का फैसला लिया और वह अपने घर से भाग गए। इस बात का जिक्र खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
इस एक्टर के साथ की पहली फिल्म
साल 1978 में सत्यराज ने पहली फिल्म ‘एनाक्कुल ओरुवन’ एक्टर कमल हासन के साथ की। फिल्मी दुनिया के फेमस एक्टर शाहरुख खान को सत्यराज काफी पसंद करते थे इसलिए उन्होंने फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में भी काम किया। हालांकि, सत्यराज ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और उन्हें लगा कि उनका किरदार कुछ खास नहीं कर पाएगा। इसके बावजूद भी उन्होंने शाहरुख खान के लिए फिल्म में एक्टिंग की।





