नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज वर्ल्ड हेल्थ पर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए बतया की इस समय वो दुबारा ब्रेस्ट कैंसर का सामना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस मुश्किल समय में फैंस उन्हें प्यार और सपोर्ट दे रहे हैं।
ताहिरा कश्यप ने पोस्ट में क्या बताया?
ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि सात साल की नियमित जांच के बाद। ये एक दृष्टिकोण है।मैं सभी के लिए यही सुझाव देना चाहती हूं कि जिन्हें रोज मैमोग्राम करवाने की जरुरत है. मेरे लिए राउंड 2… मुझे ये दोबारा हो गया है।’इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा, जांच करवाते रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि वह अभी भी मजबूत हैं। पूरी ताकत से इससे लड़ने वाली हैं।
ताहिरा कश्यप ने लिखा- नियमित स्क्रीनिंग करवाएं
ताहिरा कश्यप ने कैप्शन में लिखा, ”जब जिंदगी आपको नींबू दे तो नींबू पानी बना लें। जब जीवन बहुत उदार हो जाता है और दोबारा आपके सामने फेंकता है, तो आप उन्हें शांति से अपने फेवरेट काला खट्टा में मिला लें। और अच्छे इरादों के साथ इसे पीएं। क्योंकि एक तो ये एक बेहतर है और दूसरा आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना बेस्ट देंगे। नियमित स्क्रीनिंग करवाएं। मैमोग्राम से घबराएं नहीं। ब्रेस्ट कैंसर एक और बार। हमारे बस में जितना हो उतना अपना ख्याल रखें।”
आपको बता दें कि 2018 में ताहिरा कश्यप को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था लेकिन उन्होंने इसका डट के सामना किया। इस दौरान आयुष्मान खुराना ने भी उनका काफी ख्याल रखा था और ताहिरा कश्यप ने इस बीमारी की जंग जीत गई थी।उस दौरान ताहिरा कश्यप ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस की करियर की बात करें तो, ताहिरा कश्यप ने शॉर्ट फिल्म पिन्नी और टॉफी डायरेक्ट की थी। इसके अलावा 2024 में उन्होंने फिल्म शर्मा जी की बेटी डायरक्ट की थी।





