नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर कई दिनों से ‘आए हाय, ओए होए… बदो बदी’ गाना वायरल हो रहा है। इस गाने ने न केवल लाम जनता बल्कि सेलेब्स पर भी अपना जादू चलाने लगा है। जहां एक तरफ ये गाना चर्चा में बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ हर कोई परेशान हैं की ये गाना इतना वायरल कैसे हो गया ये कहां से आया और इसे किसने गया हैं। तो चाहिए आप की ये परेशानी हम दूर करते हैं।
चाहत फतेह अली खान ने गया ये गाना
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग रील बनाकर रातों-रात फेमस हो जाते हैं। पहले ‘काचा बादाम’, ‘बचपन का प्यार’ और ‘मोए मोए‘ वायरल हुआ था और अब ‘आए हाय, ओए होए… बदो बदी’ गाना काफी वारयल हो रहा है। और इस गाने पर है हर कोई जम के रील बना रहा है। इसमें कई सेलेब्स भी शामिल हैं। लेकिन सवाल ये अत है की ये गाना किसने गाया और कैसे वायरल हुआ। इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाया। और इस गाने में उनके साथ वाजधन राव रंगहार भी नजर आ रही हैं जो की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।
पाकिस्तानी फिल्म ‘बनारसी ठग’ का है गाना
इस गाने पर अब तक 318k रील्स बन चुके हैं। और अगर यूट्यूब चैनल की बात करें तो इस गाने में वहां 12 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस गाने का असली वर्जन 12 साल पहले आया था, जिसे नूरजहां ने गाया था। ये पाकिस्तानी फिल्म ‘बनारसी ठग’ का गाना था। हालांकि उस वक्त इस गाने को उनती पॉपुलैरिटी नहीं मिली थी। और शायद इस गाने को कोई जनता तक नहीं था। लेकिन पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान 2024 में इस गाने को रीक्रिएट किया। गाना आते ही काफी वायरल होने लगा और लोग इसपर रील बनाने लगें।
‘बदो बदी’ का क्या मतलब है?
इस गाने के मतलब की बात करें तो सोशल मीडिया पर लोग इसका अलग अलग मतलब बना रहे हैं। लेकिन अभी तक इसका सही मतलब क्या हैं पता नहीं चल पाया है। भले ही गाने का मतलब न पता चला हो लेकिन इस गाने ने सबको अपने ताल पर नचा दिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





