नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अविका गौर का जन्म 30 जून, 1997 को मुंबई में हुआ था। अविका को एक्ट्रेस बनने का शौक था उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू किया। अविका को 10 साल की उम्र से ही काम मिलना शुरू हो गया था। बता दें कि, टीवी सीरियल ‘बालिका वधू‘ में आनंदी का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। इस सीरियल के माध्यम से अविका ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई और अपनी एक्टिंग के अलावा मासूमियत से लोगों का दिल जीता।
बालिका वधू से मिला फेम
अविका गौर ने अपना डेब्यू टीवी सीरियल में साल 2007 में ‘शशश कोई है’ से किया था, लेकिन एक्ट्रेस को फिल्म सीरियल ‘बालिका वधू’ से मिला था। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में काम किया है। इस सीरियल में उन्होंने रोली का रोल निभाया था। अविका ने सिर्फ टीवी में ही नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर भी कदम रखा है उन्होंने साल 1920 में फिल्म ‘हॉरर ऑफ द हार्ट’ में काम किया। इसके अलावा उन्होंने साउथ फिल्मों में भी काम किया है।
अविका गौर की डेटिंग की खबरें
अविका गौर डेटिंग की खबरों में भी खूब चर्चा में रही हैं। बता दें कि, सीरियल ‘ससुराल सिमर का ‘ में अविका एक्टर मनीष रायसिंघन के अपोजिट नजर आई थीं। सीरियल में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया धीरे-धीरे यह खबरें सामने आने लगी की अविका मनीष को डेट कर रही हैं। हालांकि, बाद में खुद एक्ट्रेस ने भी इस बात का खुलासा किया कि वह रिलेशनशिप में है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




