नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है उनके घर बेटी ने जन्म लिया हैं। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी लगातार अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने फोटोशूट भी करवाया था। वहीं कपल ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस खुशखबरी को सुनते ही हर कोई अथिया और केएल राहुल को बधाई देने में जुटा हुआ है।
कपल ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसी के साथ कपल ने ये गुडन्यूज सभी को सुना डाली है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पर लिखा है, ‘ब्लेस्ड विद अ बेबी गर्ल।’ इसी के साथ अथिया शेट्टी की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
सुनील शेट्टी का भी आया रिएक्शन
अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या राहुल और अथिया शेट्टी का पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने नजर न लगने वाला इमोजी भी इस पोस्ट पर बनाया है।
सेलेब्स ने दी बधाई
केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जैसे ही अपनी बेटी के आने की खबर शेयर की, फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई देने लगे। कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, सागरिका घाटगे, मसाबा गुप्ता, शनाया कपूर, धनुश्री, सोनाक्षी सिन्हा और अनन्य पांडे जैसे कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।
आपको बता दें कि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने नवंबर 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। उन्होंने एक नोट शेयर किया था जिसमें लिखा था, ‘हमारी सुंदर ब्लेसिंग जल्द आ रही है। वहीं अब दोनों 24 मार्च को पेरेंट्स बन गए हैं और उनके घर एक नन्ही सी मेहमान आ चुकी है।




