back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assi vs Do Deewane Seher Mein: तीसरे दिन कांटे की टक्कर, जानें कौन बना विजेता

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा अस्सी और मृणाल ठाकुर–सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने सहर में के बीच कांटे की टक्कर रही।

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। 20 फरवरी, 2026 को बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी लड़ाई देखने को मिली। जहां तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर–सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने सहर में’ एक साथ रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए दर्शकों को कंफ्यूजन नहीं हुआ और हर किसी ने अपनी पसंद की फिल्म चुनी।

‘अस्सी’ की कहानी और कलेक्शन

अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ एक संवेदनशील कोर्टरूम ड्रामा है, जो एक रेप केस पर आधारित है। तापसी पन्नू ने इसमें वकील का रोल निभाया है और कनी कुसरुति रेप सर्वाइवर की भूमिका में हैं। फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा, सुप्रिया पाठक, मनोज पाहवा और कैमियो में नसीरुद्दीन शाह और दिव्या दत्ता शामिल हैं।फिल्म की कहानी न्याय, साहस और संवेदनशील सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। तापसी और कनी के अभिनय को आलोचकों ने खूब सराहा। हालांकि ओपनिंग धीमी रही, फिर भी फिल्म ने तीन दिन में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार

हालांकि फिल्म को रिव्यू में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, लेकिन ओपनिंग धीमी रही। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन ‘अस्सी’ ने 1.37 करोड़ रुपये की कमाई की और तीन दिनों में कुल कमाई 3.97 करोड़ रुपये रही।

क्या है ‘दो दीवाने सहर में’ की कहानी?

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा और लव स्टोरी है।कहानी शहर में प्यार और रिश्तों के उतार-चढ़ाव पर आधारित है।

कास्ट: मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदीगाने और लीड जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री

फिल्म ने अपनी रोमांटिक कहानी और म्यूजिक के दम पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसकी ओपनिंग दिन 1.25 करोड़ रुपये से हुई और तीसरे दिन तक कुल कमाई 4.06 करोड़ रुपये तक पहुँच गई।

दिन का कलेक्शन

डे 1 1 करोड़ रुपये

डे 2 1.6 करोड़ रुपये

डे 3 1.37 करोड़ रुपये

टोटल 3.97 करोड़ रुपये

‘दो दीवाने सहर में’ ने बनाया बढ़त

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसे दर्शक गानों और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री के लिए पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने ओपनिंग पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरे दिन तक कुल 4.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

दिन का कलेक्शन

डे 1 1.25 करोड़ रुपये

डे 2 1.5 करोड़ रुपये

डे 3 1.31 करोड़ रुपये

टोटल 4.06 करोड़ रुपये

वीकडे पर कलेक्शन से असली विजेता का पता चलेगा।

तीसरे दिन की कमाई को देखें तो ‘अस्सी’ ने 1.37 करोड़ रुपये के साथ हल्की बढ़त बनाई, लेकिन कुल कलेक्शन में ‘दो दीवाने सहर में’ 4.06 करोड़ रुपये के साथ आगे निकल गई। बॉक्स ऑफिस की यह रेस अभी खत्म नहीं हुई है, आने वाले वीकडे कलेक्शन से असली विजेता का पता चलेगा।

तीसरे दिन की कमाई दर्शकों की पसंद

तीसरे दिन की कमाई के आधार पर यह साफ है कि ‘दो दीवाने सहर में’ ने कुल कलेक्शन में मामूली बढ़त बनाई और ‘अस्सी’ को पीछे छोड़ दिया।तीसरे दिन की कमाई दर्शकों की पसंद और दोनों फिल्मों के अलग जॉनर को दर्शाती है।‘अस्सी’ गंभीर कंटेंट और दमदार अभिनय की फिल्म, जिसे आलोचकों ने सराहा।‘दो दीवाने सहर में’ रोमांस, गाने और लीड जोड़ी की केमिस्ट्री के दम पर दर्शकों को बांधे रखी।

बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो रही हैं।

बॉक्स ऑफिस की यह रेस अभी खत्म नहीं हुई है। आने वाले वीकडे कलेक्शन के साथ पता चलेगा कि कौन फिल्म असली विजेता बनकर उभरेगी। दोनों ही फिल्में अपने-अपने जॉनर में दमदार हैं और दर्शकों के लिए बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘दो दीवाने शहर में’ और ‘अस्सी’ फिल्म के बीच टकरार जारी, जानिए कितना किया कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फरवरी महीने के शुरुआत में ही एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई तो वहीं शाहिद कपूर की फिल्म और...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...