back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोस्ट शो में गेस्ट बने अशनीर ग्रोवर, झेल नहीं पाए जोक्स, कॉमेडियन को धमकी दे दी- वीडियो हटाओ वरना केस करूंगा

अशनीर ग्रोवर खुद एक रोस्ट शो में शामिल हुए। पर कॉमेडियंस ने उनके ऊपर जो जोक्स मारे उन्हें वो झेल नहीं पाए और आखिर में कॉमेडियन को रोस्ट शो का पूरा एपिसोड हटाना पड़ गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत पे के कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर ने स्टैंडअप कॉमेडियन आशीष सोलंकी को लीगल एक्शन की धमकी दे दी है। इस वजह से आशीष सोलंकी को अपने शो का एक एपिसोड यूट्यूब से हटाना पड़ गया है। हालांकि, इसकी वजह कॉमेडियन की कोई गलती नहीं, बल्कि अशनीर ग्रोवर की जोक झेल नहीं पाने की क्षमता है।

शो का फॉर्मेट

आशीष सोलंकी के रोस्ट शो का फॉर्मैट ऐसा है कि इसमें एक सेलेब को बतौर चीफ गेस्ट बुलाया जाता है। चार स्टैंडअप कॉमेडियन आते हैं। ये चारों कॉमेडियन और आशीष सोलंकी गेस्ट को रोस्ट करते हैं। रोस्ट से यहां मतलब है कि गेस्ट पर जोक्स क्रैक करते हैं। कई जोक ब्रूटल भी होते हैं और कई हल्के होते हैं।

अशनीर ग्रोवर ने आशीष सोलंकी को दी धमकी

शो के पांचवे एपिसोड के लिए अशनीर ग्रोवर को इनवाइट किया गया था। शो रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, जब शो अपलोड हुआ तो अशनीर ग्रोवर ने आशीष सोलंकी को लीगल ऐक्शन की धमकी दे दी कि उन्हें शो के कई जोक्स पसंद नहीं आए और वो नहीं चाहते कि उनका नाम और चेहरा उस शो पर आए।

नाम हटाकर किया वीडियो अपलोड

इसके बाद आशीष ने अशनीर का पूरा हिस्सा, उनका नाम और जिक्र हटाकर वीडियो अपलोड किया। ये जानकारी भी दी कि गेस्ट को रोस्ट जमा नहीं इसलिए हटा रहे हैं। लेकिन अशनीर को इस पर भी आपत्ति थी, आखिर में आशीष को बाद में पोस्ट हुआ वीडियो भी हटाना पड़ा।

प्रेटी गुड रोस्ट का एपिसोड भी हटाया

आशीष ने पोस्ट किया, “प्रेटी गुड रोस्ट का एपिसोड 5 हटा दिया है दोस्तों। लीगल बैटल लड़ने का पैसा नहीं है। सब शो पर लगा दिया था। शो के पिछले एपिसोड्स को जो रिस्पॉन्स मिला था उससे हमें लगने लगा था कि हमारी ऑडियंस रोस्ट ह्यूमर के लिए तैयार है। लेकिन ऐसा नहीं है, खासकर वो जो पावर में हैं वो अभी इसके लिए तैयार नहीं है। “

आपको बता दें कि इस शो में आशीष सोलंकी अब तक अनुभव सिंह बस्सी, हुमा कुरैशी, गौरव तनेजा, आकाश गुप्ता जैसे सेलेब्स को रोस्ट कर चुके हैं। अशनीर ग्रोवर उनके पांचवे गेस्ट थे, जिन्होंने वीडियो हटवा दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵