back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब आशा नेगी को कास्टिंग एजेंट कहने लगा- आगे बढ़ने के लिए किसी के साथ सोना पड़ता है, सब नॉर्मल है

टीवी की फेमस एक्ट्रेस आशा नेगी ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस बताया है। करियर के शुरुआती दिनों में एक्ट्रेस ने कई उतार-चढ़ाव देखे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अभिनेत्री आशा नेगी ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस Asha Negi को करियर की शुरुआत में कई अनकंफरटेबल चीजों का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने हॉटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू के दौरान इन बातों का खुलासा किया है। इंडस्ट्री में अक्सर ही यह देखा जाता है कि एक पावरफुल पर्सनालिटी काम के बदले में फीमेल कलाकारों से कुछ ना कुछ चाहत रखते हैं। ऐसे में महिला कलाकारों के लिए करियर बनाना काफी मुश्किल हो जाता है।

आशा नेगी ने बताया अपना एक्सपीरियंस 

मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी समस्या Casting Couch को माना जाता है इसे लेकर अक्सर बातें भी होती रहती हैं। फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कास्टिंग काउच के बारे में कई अभिनेत्रियों ने अपना एक्सपीरियंस बताया है। वहीं, अब आशा नेगी ने इसे लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया की करियर की शुरुआती दिनों में वह एक कास्टिंग पर्सन से मिली थीं जिन्होंने उनसे अनुचित बात की थी। अभिनेत्री से यह भी कहा गया की इंडस्ट्री में यह सब नॉर्मल है।

आशा नेगी से कोऑर्डिनेटर ने की अनुचित मांग

एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘उस समय कोई कोऑर्डिनेटर था, कोई अनजान आदमी। मैं उससे मिली। उस वक्त मैं बेहद खुश थी। उसने टेलीविजन में ये वो तरह-तरह की चीजों के बारे में बात करना शुरू कर दिया। मैं तब अपनी उम्र के 20 के दशक में थी। वह लगभग मेरा दिमाग में डालने की कोशिश कर रहा था कि ऐसा ही होता है और इसी तरह तुम आगे बढ़ोगी। उसने मुझसे कहा, जितने भी बड़े टीवी एक्टर हैं, सभी ने ऐसा किया है।’

एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

कोऑर्डिनेटर की इस तरह की बात पर एक्ट्रेस ने उन्हें करारा जवाब दिया। अभिनेत्री ने कहा, ‘अगर ऐसा होता है, तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है।’ आशा नेगी नहीं यह सारी बातें अपने दोस्त से शेयर की। हालांकि, दोस्त ने भी यह समझाया कि इंडस्ट्री में यह सब होता रहता है। एक्ट्रेस ने बताया कि दोस्त ने इस बात को नॉर्मल बताकर टाल दिया।

आशा नेगी का वर्क फ्रंट 

27 सितंबर साल 2024 में आशा नेगी की वेब सीरीज ‘हनीमून फोटोग्राफर’ जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस मर्डर मिस्ट्री के सीरीज के 6 एपिसोड है। सीरीज में आशा नेगी के अलावा राजीव सिद्धार्थ, अपेक्षा पोरवाल, साहिल सलाथिया, जेसन थाम और संवेदना सुवालका भी मुख्य भूमिका में हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...