Asha Bhosle 90th Birthday: कई चुनौतियों के बावजूद आशा भोसले ने हासिल की शौहरत, मशहूर सिंगर का कठिन रहा सफर

आशा भोसले ने अपने गायिकी के लम्बे करियर में एक से एक हिट गाने गाए हैं। उन्होंने शानदार आवाज के दम पर कई सारे अवाॅर्ड भी प्राप्त किए है।
आशा भोसले आज मना रही 90वां जन्मदिन
आशा भोसले आज मना रही 90वां जन्मदिनSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे सिंगर ने आवाज और विनम्रता के दम एक ऊंचा मकाम हासिल किया है। वहीं संगीत की दुनिया में जाना माना नाम आशा भोसले किसी परिचय की मौताज नहीं है। उनका नाम हर कोई जानता है। वे अपनी सिंगिंग से भारत में खूब शोहरत कमा चुकी हैं। उन्होंने नटखट से लेकर रोमांटिक अंदाज में भी गाना गया था। आज आशा भोसले अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं।

आशा भोसले का करियर काफी लंबा औऱ शानदार रहा है। उन्होंने करियर के दौरान लगभग 20 भाषाओं में गाना गया है। जिसमें 16,000 से अधिक गाने शामिल हैं।

जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव के बावजूद आशा भोसले ने बाॅलीवुड में सफल सिंगल के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने सिंगिंग करियर के दौरान कभी चुनातियों का सामना भी किया था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे एक साहसी महिला मानी जाती हैं। उनकी बहन लता मंगेशकर भी शानदार सिंगर थी। उनको काफी विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है।

करियर में कई हिट गानों ने दी सफलता

सिंगिंग करियर के दौरान आशा भोसले ने कई हिट गाने गाए। ‘ओ मेरे सोना रे,सोना रे सोना’ और ‘इन आंखों की मस्ती’ जैसे सहाबहार गाने की वजह से उन्होंने पुरस्कार भी हासिल किए। वहीं उनको लगभग 18 बार फिल्मफेयर अवाॅर्ड में नाॅमिनेट किया गया। जिसमें उन्होंने 7 बार पुरस्कार अपने नाम दर्ज किया ।

1979 में फिल्मफेयर व वर्ष 2001 में 'फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ उन्होंने फिल्मों की दुनिया में हर तरह का गाने गाए थे,जिसके लिए वे काफी मशहूर थी।

आशा ने छोटी उम्र में ही शुरू की सिंगिंग

आशा भोसले ने केवल 10 साल की उम्र में बतौर गायिका करियर शुरू किया था। उन्होंने 1943 में "माझा बल" पहला गाना गाया। 1949 में 'रात की रानी' फिल्म के लिए एकल गाना रिकाॅर्ड किया। इस दौरान उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर 1949 में "आएगा आना वाला " गाने से फेमस हो गई थी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in