back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अर्शी खान ने कोविड से जीती जंग, प्रशंसकों को किया प्रोत्साहित

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अर्शी खान की रिपोर्ट अब कोरोना नेगेटिव आई है। उनका कहना है कि वह काम पर वापस जाने से पहले थोड़ा इंतजार करेंगी। अभिनेत्री ने कहा, भगवान का शुक्र है, मैं अब नेगेटिव हूं। यह मेरे लिए खुद की देखभाल करने का समय था। मैंने अच्छी तरह से खाया और उचित देखभाल की। मैंने बहुत सारे फल, जूस और दवाइयां लेना सुनिश्चित किया। इसके अलावा मैंने योग किया और इसे आसान बना दिया। अर्शी खान ने प्रशंसकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, जब आप कोविड पॉजिटिव होते हैं, तो आपको अपने दिमाग और दिल में भी पॉजिटिव रहना चाहिए। मैं हर किसी को सलाह दूंगी कि आप घबराएं नहीं और एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। आप समय के साथ ठीक हो जाएंगे। अर्शी का कहना है कि वह काम पर वापस जाने से पहले थोड़ी देर इंतजार करने वाली हैं। उन्होंने कहा, मैं ठीक हो गई हूं, लेकिन इस वायरस के कारण आई कमजोरी को दूर करने के लिए, काम पर वापस जाने से पहले कुछ समय का इंतजार कर रही हूं। यही समय है, जब सभी को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता के रूप में रखना चाहिए और जल्द से जल्द टीकाकरण करवाना चाहिए। यदि आपको लक्षण हैं तो कृपया जांच करवाने में संकोच न करें। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...