back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द ग्रेट खली में शिक्षा पाकर खुश हो रहीं अर्शी खान

मुंबई, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। द ग्रेट खली से कुश्ती का हुनर सीख रही अभिनेत्री अर्शी खान पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर के रूप में एक शिक्षक को पाकर खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि खेल के अलावा, खली उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए बुनियादी हास्य भी सिखाते है। अर्शी ने द लास्ट एम्परर जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और रियलिटी शो और डेली सोप का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने बताया कि कैसे खली ने उन्हें जीवन में प्रेरित किया है। वह कहती है, लोग मुझसे जीवन के इस मोड़ पर कुश्ती सीखने के अपने फैसले को वापस लेने का आग्रह कर रहे थे। लेकिन खली ने मुझे सपनों का जीवन जीने के लिए काफी मजबूत बनाया है। उन्होंने मुझे खुद पर भरोसा करना सिखाया और मैं जीवन में एक नए शिक्षक को पाकर धन्य महसूस करती हूं। कुश्ती के अलावा, द ग्रेट खली से सीखने के लिए और भी बहुत कुछ है। अर्शी ने यह भी कहा कि खली देश और उसकी संस्कृति के प्रति काफी समर्पित हैं। वह आगे कहती हैं, द ग्रेट खली भारत और इसकी संस्कृति के लिए बहुत समर्पित हैं। मुझे उनके साथ बहुत सी चीजें सीखने को मिल रही हैं। अर्शी रविवार को खली के साथ टीचर्स डे सेलिब्रेट करेंगी। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अभी तक NEET UG 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है,...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...