back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arshad Warsi Birthday: घर-घर जाकर लिपस्टिक बेचते थे , एक्टर, 10वीं के बाद छोड़ दिया था स्कूल

आज अरशद वारसी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी के एक दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। 14 साल की उम्र में एक्टर ने अपने पिता को खो दिया था जिसके बाद उन्होंने दसवीं की पढ़ाई करके स्कूल छोड़ दिया था। लेकिन आज एक्टर अपनी मेहनत और काबिलियत के बलबूते पर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाकर शानदार जिंदगी जी रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब एक्टर को घर-घर जाकर नेल पेंट और लिपस्टिक भी बेचना पड़ा था। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके इस सफर के बारे में जानेंगे।

इस फिल्म से मिला था ब्रेक

अरशद वारसी पिता के निधन के बाद सेल्समैन की नौकरी करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने डांस सीखना भी शुरू किया। 21 की उम्र तक अरशद डांस के किंग हो गए और उन्होंने बॉलीवुड में कोरियोग्राफी की। अरशद वारसी को साल 1996 में ‘तेरे मेरे सपने’ से फिल्मों में ब्रेक मिला था। इसके बाद फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक्टर को काफी ज्यादा पसंद किया गया।

सर्किट के किरदार में छाए एक्टर 

मुन्ना भाई एमबीबीएस में उनका सर्किट का किरदार लोगों ने इतना पसंद किया कि इसके बाद उनके करियर की दशा और दिशा दोनों बदल गई। इसके बाद एक्टर एक के बाद एक फिल्में करने लगे जिसमें लगे रहो मुन्नाभाई, गोलमाल सीरीज, धमाल, डबल धमाल, इश्किया और जॉली एलएलबी भी शामिल है।

अरशद वारसी की पर्सनल लाइफ

अरशद वारसी ने 15 फरवरी 1996 को मारिया गोरेट्टी से शादी की थी। इसके बाद कपल की जिंदगी में खुशियां आई और वह साल 2005 में पेरेंट्स बने। इस साल उन्होंने बेटे को जन्म दिया था इसके 2 साल बाद कपल ने बेटी का स्वागत किया।

अरशद वारसी का वर्क फ्रंट 

अरशद वारसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ ‘असुर 2’ में नजर आए थे। यह सीरीज 21 जून 2023 को रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा एक्टर के खाते में कई नए प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...