
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बाॅलीवुड के मशहूर औऱ जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से दर्शकों को दिल जीत लिया है। वहीं अरिजीत सिंह अपनी आवाज से लोगों को लुभाने में कामयाब रहते हैं। आजकल अरिजीत सिंह चर्चा में बने हुए हैं । वहीं उनका हाल में रिलीज हुआ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं हाल ही में उनका एक काॅन्सर्ट हुआ था जिसमें वे धमाल मचाते हुए दिख रहे हैं।
हाल ही में देखा जाए तो इस दौरान वीडियो में अरिजीत सिंह काॅन्सर्ट में परफाॅर्म करते दिख रहे हैं। इस काॅन्सर्ट के दौरान एक शख्स ने उनको पासबुक दिया है। वहीं सिंगर उनको बोलते हैं कि ये तो पासबुक दी गई है। इसके बार अरिजीत सिंह हंसते हुए दिख रहे हैं और उसके बाद फैन को पासबुक वापस थमा देते हैं। अरिजीत ने दोबारा ये सादगी दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं उनके चेहरे पर काफी मुस्कुराहट देखी गई है।
बता दें, हाल में ही सलमान खान और अरिजीत सिंह में दोबारा दोस्ती हो गई है।, जिसके बाद दोनों पहली बार में एक साथ काम कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में अरिजीत का गाना 'रुआं रुआं' ने कमाल किया है, जो पहले ही रिलीज किया था।