नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 में हुआ था। अरिजीत सिंह का नाम बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में आता है। एक्टर के गाने के दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर और जीवन के बारे में जानेंगे। कैसे उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
सिंगर शो से हुए थे बाहर
अरिजीत सिंह को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। बचपन से ही वह संगीत की शिक्षा लिया करते थे। उन्होंने साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में भी हिस्सा लिया था। सिंगर ने अपनी सिंगिंग से जजों का दिल तो जीत लिया था लेकिन कम वोटिंग की वजह से शो से बाहर हो गए थे।
सिंगर को मिला था गाने का ऑफर
अरिजीत सिंह बेशक ही रियलिटी शो जीत नहीं पाए लेकिन उन्हें बॉलीवुड से एक बड़ा ऑफर मिला था। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उन्हें एक गाने का ऑफर दिया था। फिल्म ‘सांवरिया’ का गाना ‘यूं शबनमी’ गाने में अरिजीत सिंह ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी थी।
दूसरे रियलिटी शो का बने हिस्सा
अरिजीत सिंह ने रियलिटी शो ’10 के 10 ले गए दिल’ में हिस्सा लिया था। भले ही वह पहले रियलिटी शो के विनर ना बने हों लेकिन इस रियलिटी शो में वह जीत चुके थे। उन्होंने 10 लख रुपए की प्राइस मनी जीती और अपना म्यूजिक स्टूडियो खोला। इसके बाद सिंगर ने विज्ञापन, समाचार चैनलों और रेडियो स्टेशनों के लिए कंपोजिंग करना शुरू कर दिया था।
इस गाने ने चमकाई किस्मत
अरिजीत सिंह की किस्मत मर्डर 2 के गाने से चमकी थी। इस फिल्म के गाने ‘फिर मोहब्बत करने चला’ को सिंगर ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने से लोग सिंगर को पसंद करने लग गए लेकिन आशिक 2 से उन्हें असली पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उनका नाम बड़ा होता चला गया।




