back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रिटिक्स च्वाइस अवार्डस 2022 को होस्ट करेंगे अपारशक्ति खुराना

मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अपारशक्ति खुराना 10 मार्च को क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्डस के लिए होस्ट करेंगे। अभिनेता उस समारोह को होस्ट करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जिसके कंटेंट की क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पहचान है। समारोह को होस्ट करने के लिए अभिनेता ने उत्साह व्यक्त किया। अपारशक्ति ने कहा, हमारे उद्योग में प्रतिभाशाली कलाकार और तकनीशियन कंटेंट में कुछ बदलाव करके इसे अच्छा बना देते हैं। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्डस एक प्रतिष्ठित निकाय है जो इतने सारे लोगों की प्रतिभा और कड़ी मेहनत को पहचानता है। उन्होंने आगे कहा, इस तरह के समारोह को होस्ट करने का मौका दिया जाना एक सम्मान की बात है। मैं दर्शकों का मनोरंजन करने और कला और कलाकारों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्डस 23 श्रेणियों में पिछले वर्ष में बनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय वेब सिरीज, फीचर फिल्मों का जश्न मनाएगा। इसका आयोजन फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप द्वारा विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से किया गया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵