सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के मेकर्स की पहली पसंद थीं अनुष्का शेट्टी, जानिए क्यों ठुकराया एक्ट्रेस ने रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले मेकर्स ने ''नंदिनी'' के रोल के लिए टॉलीवुड स्टार अनुष्का शेट्टी को अप्रोच किया था।
सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के मेकर्स की पहली पसंद थीं अनुष्का शेट्टी
सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के मेकर्स की पहली पसंद थीं अनुष्का शेट्टी

मुंबई, एजेंसी। डायरेक्टर मणिरत्नम की अपकमिंग फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-2’ इस वक्त चर्चा में है। इस फिल्म का पहला भाग बहुत लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई की थी। तभी से फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए बेताब थे। अब इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य अभिनेत्री यानी ‘नंदिनी’ की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म की कहानी नंदिनी के धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन पहली पसंद नहीं थीं।

नंदिनी के रोल के लिए अप्रोच किया गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से पहले मेकर्स ने ''नंदिनी'' के रोल के लिए टॉलीवुड स्टार अनुष्का शेट्टी को अप्रोच किया था। ‘बाहुबली’ में अपने किरदार देवसेना से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी मेकर्स की परफॉर्मेंस से प्रभावित हुईं। इसलिए सबसे पहले उन्हें नंदिनी के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

फिल्म के गीतों के लेखक पर मीटू का आरोप था

जब इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को अप्रोच किया गया था। उस वक्त फिल्म के मुख्य क्रू मेंबर्स में से एक पर मीटू का आरोप लगा था। इन आरोपों की वजह से ही एक्ट्रेस ने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था। फिल्म के गीतों के लेखक वैरामुथु पर साउथ उद्योग की कई महिला कलाकारों ने मीटू का आरोप लगाया था। इसलिए एक्ट्रेस ऐसे आरोपी के साथ काम करने में कंफर्टेबल फील नहीं कर रही थीं। इसलिए एक्ट्रेस ने ऑफर ठुकरा दिया।

फिल्म का दूसरा पार्ट दर्शकों के सामने आ गया

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए मोटी रकम की डिमांड की थी। इसलिए मेकर्स उन्हें फिल्म में नहीं ले सके। आखिरकार यह फिल्म बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय-बच्चन के हाथ लग गई। ऐश्वर्या राय ने सचमुच इस भूमिका में जान डाल दी। उनका रोल हिट रहा था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट दर्शकों के सामने आ गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in