नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगतार 5 मैचों को जीत कर अपने प्लेऑफ में जाने की के नजदीक आ पहुंची हैं। कल खेले गए मैच में बेंगलुरु ने दिल्ली को 47 रन से हरा दिया और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। इसकी खुशी साफ-साफ मैच देखने आई अनुष्का शर्मा के रिएक्शन को देख कर लगया जा सकता हैं। जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनुष्का को देख विराट ने भी दिया रिएक्शन
आईपीएल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैं इसमें आरसीबी की जीत के दौरान के लास्ट मोमेंट्स दिखाए गए हैं। इस वीडियो में आरसीबी की जीत देखर मैच देखने आई अनुष्का शर्मा का अनोखा रिएक्शन भी नजर आ रहा हैं। वीडियो जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैच जीता अनुष्का शर्मा काफी खुश हों कर उझल पड़ी इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान का शुक्रियाअदा भी किया। उनके चेहरे में ख़ुशी के साथ साथ भावुकता और आशा भी देखने को मिल रही थी। इसके अलावा विराट ने भी उनके रिएक्शन को एडमायर किया और उनकी ओर इशारा करते हुए अपनी ये अहम जीत पर खुश हुए ।
रजत और विल की साझेदारी ने किया कमाल
आईपीएल का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि इसके पहले भी अनुष्का और विराट के ऐसे रिएक्शन की कई तस्वीरें नजर आई हैं। लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस जीत का होना जरूरी था। मैच के के बारें में बात करें तो ये मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। आरसीबी 9 विकेट पर 187 रन बनाए थे। विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद, रजत पाटीदार ने 52, विल जैक्स ने 41 और ग्रीन ने 32 रन की जबरजस्त पारी खेलकर अपना स्कोर 187 बनाया। वहीं, इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 140 रन ही बना सकी। और आरसीबी ने 47 रन से जीत हासिल की।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





