anushka-shares-an-unseen-video-seen-in-this-style-with-husband-virat
anushka-shares-an-unseen-video-seen-in-this-style-with-husband-virat

अनुष्का ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, पति विराट के साथ इस अंदाज में आईं नजर

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। अनुष्का का यह वीडियो पिछले साल का है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा ने अपने क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ बिताये यादगार पलों की झलक दिखाई है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा-पिछले साल के कुछ खास बेशकीमती पल!' इस वीडियो में अनुष्का और विराट साथ में सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में दोनों अपने पेट ड्यूड और स्ट्रीट डॉग्स के साथ खेलते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है । फैंस के बीच विरुष्का के नाम से मशहूर विराट और अनुष्का अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। विराट और अनुष्का ने बीते अगस्त में ही घर में आने वाली खुशखबरी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी। इसी साल 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली संतान बेटी के माता- पिता बने हैं। वामिका के आगमन से अनुष्का और विराट का पूरा परिवार काफी खुश है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in