नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें ‘यूके 07 राइडर’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी जान लेने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था कई बार उनके मैनेजर ने उनकी सेहत की खबर उनके फैंस तक पहुंचाई। लेकिन अब अनुराग ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फोटो पोस्ट करते हुए अपनी सेहत के बारे में अपडेट दिया है।
हेल्थ अपडेट देते हुए इमोशनल हुए अनुराग डोभाल
अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि वह अभी भी अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, जिस राह पर वे चले थे, वहां से लौटना लगभग असंभव था, लेकिन यह उनके लिए एक बड़ा चमत्कार साबित हुआ। उन्होंने खुद को ‘अनाथ’ करार देते हुए कहा कि आज वो अकेले महसूस कर रहे हैं। आगे क्या होगा यह नहीं पता, लेकिन वे इसे अपना दूसरा जन्म मान रहे हैं। उनके मुताबिक भगवान ने शायद उनके लिए कोई खास प्लान बनाया था, तभी उन्हें यह नई जिंदगी मिली।
फैंस का आभार जताया
कैप्शन के आखिरी में अनुराग ने लिखा, जो लोग मेरे साथ हैं जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है उनको धन्यवाद आप लोगों की प्रार्थना का ही असर है। जो मुझे यह नया जन्म मिला है। बाकी सब कुछ मैं भगवान पर छोड़ दिया है। अब अनुरा जी प्लीज कैप्शन का पोस्ट के बाद उनके फ्रेंड्स को थोड़ी राहत मिलेगी की यूके राइडर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
क्या था मामला
अनुराग डोभाल ने सबसे पहले एक वीडियो जारी कर बताया कि, उनके घर वाले उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। इसके बाद वो लाइव स्ट्रीम के दौरान कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालांकि अब वो खतरे से बाहर हैं और आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं।




