back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सगाई के बाद अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग शेयर की तस्‍वीरें, खुशी-जाह्नवी ने होने वाले जीजा संग दिए पोज

हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई की। अब अंशुला ने अपनी सगाई की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ खुशी साझा की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को रोहन ठक्कर के साथ प्राइवेट फंक्शन में सगाई की, जो उनके पिता बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर पर हुई। पूरा कपूर खानदान मौके पर मौजूद रहा। अब दो दिन बाद अंशुला ने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस के साथ खुशी साझा की।

[EMBED]

View this post on Instagram

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

बहन की सगाई पर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर

अंशुला ने अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भाई अर्जुन कपूर, सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर, और पिता बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर, शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर और रिया कपूर भी शामिल हैं। एक फोटो में अर्जुन अपने होने वाले जीजा रोहन ठक्कर का टीका करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी में अंशुला का हाथ थामे इमोशनल नजर आ रहे हैं।

बोनी कपूर ने बेटी और दामाद को दिया आशीर्वाद

तस्वीरों में बोनी कपूर अपनी बेटी अंशुला की सगाई पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में वे अपनी बेटी और होने वाले दामाद रोहन ठक्कर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी में अंशुला के साथ डांस का लुत्फ लेते नजर आ रहे हैं। एक अन्य फोटो में वे सभी बच्चों- अर्जुन, अंशुला, जाह्नवी और खुशी और रोहन ठक्कर के साथ पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरों में खुशी और जाह्नवी कपूर की भी कई झलकियां देखने को मिल रही हैं। एक फोटो में दोनों अपनी सौतेली बहन अंशुला के साथ बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वे अपने होने वाले जीजा रोहन ठक्कर के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं।

अंशुला ने दिवंगत मां मोना को किया याद 

अंशुला अपनी सगाई में अपनी दिवंगत मां मोना शौरी को याद करते हुए भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी पास एक चेयर पर उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर रखी। कैप्शन में अंशुला ने लिखा कि इस खास मौके पर उन्हें अपनी मां की मौजूदगी का गहरा एहसास हो रहा था।

अंशुला ने परिवार की साथ शेयर की तस्‍वीरें 

अंशुला और रोहन ठक्कर की सगाई में पूरी कपूर फैमिली साथ नजर आई। इस दौरान सोनम कपूर, रिया कपूर और शनाया कपूर भी अंशुला की खुशियों में शामिल हुईं और सभी ने खूब मस्ती की। अंशुला ने इस खास मौके की परिवार संग कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

अंशुला ने पोस्‍ट के कैप्‍शन में क्‍या लिखा-

अपने कैप्शन में अंशुला ने लिखा, “02/10/2025 यह सिर्फ हमारा गोर धना नहीं था, बल्कि हर छोटी-छोटी बात में झलकता प्यार था। रो के पसंदीदा शब्द हमेशा से ‘हमेशा और हमेशा के लिए’ रहे हैं। आज वे सबसे प्यारे तरीके से सच्चे लगने लगे। उनका प्यार मुझे यकीन दिलाता है कि परियों की कहानियाँ सिर्फ किताबों में नहीं, बल्कि ऐसे ही पलों में ज़िंदा रहती हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “हंसी, गले लगने, दुआओं और उन लोगों से भरा कमरा जो हमारी दुनिया को पूरा महसूस कराते हैं। और फिर, मां का प्यार… चुपचाप हमें अपने आगोश में ले लेता है। उनके फूलों में, शब्दों में, उनकी सीट पर उनकी मौजूदगी हर जगह महसूस हो रही थी। मैं बस सोचती रही कि हमेशा के लिए ऐसा ही महसूस होना चाहिए। रब रखा।”

कब है अंशुला और रोहन की शादी? 

बता दें कि, अंशुला और रोहन की मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। इसी साल जुलाई में रोहन ने अंशुला को प्रपोज़ किया था, और अब यह जोड़ी सगाई के बंधन में बंध चुकी है। कहा जा रहा है कि, अंशुला और रोहन इस साल के अंत तक शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...