back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन, करण जौहर और अनन्या पांड्या सहित कई कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्‍टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। निर्मल कपूर के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियां ने उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अभिनेता अनिल कपूर और फि‍ल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम को 90 वर्ष की आयु में मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निर्मल कपूर आयु संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनकी नातिन जान्हवी, ख़ुशी और शनाया अनिल कपूर के घर पहुंचे। बता दें कि जान्हवी और खुशी कपूर बोनी कपूर की बेटियां हैं और अभिनेत्री भी हैं। वहीं, शनाया निर्मल के सबसे छोटे बेटे संजय की बेटी हैं। वहीं, सिनेमा जगत से करण जौहर और अनन्या पांड्या जैसे कलाकार भी उन्हें भावभीनी विदाई देने पहुंचे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निर्मल कपूर का शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को पवन हंस श्मशान घाट पर होगा। शुक्रवार रात को बॉलीवुड की कई प्रमुख हस्तियां जैसे रवीना टंडन, रमेश सिप्पी, जैकी श्रॉफ ने अभिनेता के घर आकर अंतिम दर्शन किए।

View this post on Instagram

कई फिल्‍मों में काम कर चुकीं निर्मल कपूर 

निर्मल कपूर की शादी 1955 में दिग्गज फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई थी, जिनका 2011 में निधन हो गया था। निर्मल कपूर ने सात दिन, हम पांच, लोफर, जुदाई, और हमारा दिल आपके पास है जैसी फिल्मों के निर्माण में अहम योगदान दिया। वे फिल्म इंडस्ट्री में एक सम्मानित नाम थे। निर्मल कपूर के चार बच्चे अनिल, रीना, बोनी और संजय हैं और उनके पोते-पोतियों में सोनम कपूर, रिया, हर्षवर्धन, अर्जुन, जान्हवी, खुशी, अंशुला, शनाया, जहान और मोहित मारवाह शामिल हैं।

बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी मां के 90वें जन्मदिन पर दिल छूने वाली तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें बचपन की एक तस्वीर और एक और तस्वीर में कपूर परिवार के साथ उत्सव मनाते हुए निर्मल कपूर को देखा जा सकता है। अनिल कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “प्यार, ताकत और अंतहीन बलिदान के 90 साल। आपकी मौजूदगी हर दिन हमारे जीवन को खुशी और सकारात्मकता से भर देती है। आपका बच्चा होना सौभाग्य की बात है। जन्मदिन मुबारक हो मम्मी!”

बोनी कपूर ने लिखा, “मम्मी जी 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, एक सदी के लिए बस एक और दशक। हमें आपकी ज़रूरत है कि आप हमारे लिए मौजूद रहें, हमें आशीर्वाद दें, हमारी रक्षा करें और सबसे बढ़कर हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...