back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनन्‍या पाण्‍डे को पसंद नहीं फिल्‍म इंडस्ट्री की ये बातें, कहा-मुझे काम…

बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स इन दिनों अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें बड़े नामों की बात करें तो उनमें सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सुहाना खान जैसे नाम गिनाए जा सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे अब फिल्‍म इंडस्ट्री में अच्‍छा प्रदर्शन करती देखी जा रही है, जबकि पहले वे अपनी एटिंग के लिए कई बार ट्रोल हो चुकी है, पर आजकल उनके काम की सराहना सभी कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने हाल ही में इंडस्ट्री में अभिनेताओं को फीमेल एक्‍टर के मुकाबले मिलने वाली अधिक फीस पर अपनी बिंदास टिप्पणी की है ।

महिला एक्‍टर को कम फीस अदा करना वाकई समझ के परे है

 

ऐसा नहीं है कि इससे पहले इस तरह की बात फीमेल एक्‍टर्स की ओर से नहीं उठाई गई, पहले भी कई अभिनेत्रियां फीस के मामले में समानता की बात करती नजर आती रही हैं। पर आज इस मुद्दे को प्रमुखता से अनन्‍या ने उठाया है। दरअसल, अनन्‍या पांडे के हाल ही में आए एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि पहले मुझे फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काम कर रहे पुरुष एक्‍टर्स की फीस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन जब मुझे इसके बारे में जानकारी हुई और जब-तब मैं उनको अदा करने वाली फीस के आंकड़े सुनती थी तो मैं चौंक जाती थी, आज भी मुझे स्‍त्री और पुरुष एक्‍टर्स की फीस को लेकर आश्‍चर्य होता है, क्‍योंकि मेहनत दोनों ही करते हैं, एक अभिनेता तभी सफल हो पाता है जब फिल्‍म में उसकी पार्टनर हिरोईन अच्‍छा रोल प्‍ले करती है, कई बार तो एक्‍टर्स से बहुत अच्‍छा काम फीमेट एक्‍टर्स करती हुई फिल्‍मों में नजर आती हैं, फिर भी पुरुष की तुलना में महिला एक्‍टर को कम फीस अदा करना वाकई समझ के परे है। 

अभिनेताओं के समान ही सम्मान दिया जाना बेहद जरूरी है



अनन्‍या का मानना है कि जब आप पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता देखते हैं, तो आपको लगता है कि पुरुष अभी भी विशेषाधिकार प्राप्त हैं। पुरुष को उनसे बड़ा कमरा या लग्जरी कार दी जाती है, भले ही यह उनके सम्मान के लिए किया जाता है तो फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अभिनेत्रियों के साथ भी ऐसा ही व्‍यवहार किया जाना चाहिए । तभी दोनों के बीच समानता को लेकर की जानेवाली बातें सच साबित होंगी। उन्होंने कहा है कि अभिनेत्रियों को अभिनेताओं के समान ही सम्मान दिया जाना बेहद जरूरी है । 

अनन्‍या से विज्ञापन कराकर बड़ा लाभ हो रहा है



आपको बतादें कि अनन्या पांडे हाल ही में ‘कॉल मी बे’ सीरीज में नजर आई थीं। अब इसका दूसरा सीजन आने जा रहा है। साथ ही उनकी फिल्म ‘CTRL’ रिलीज हुई थी। अब वह धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य के साथ नजर आएंगी। अनन्या युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। उनकी फेशन स्‍टाइल को यूथ गर्ल्‍स अपनाते हुए नजर आती हैं । वे जिन कंपनियों का विज्ञापन इन दिनों कर रही हैं, वह भी यूथ में सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय है। कंपनियों को भी अनन्‍या से विज्ञापन कराकर बड़ा लाभ हो रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...