नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अनंत और राधिका कई रस्मों को निभाते हुए अब एक दूसरे के हो चुके हैं। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। राधिका मरचेंट दुल्हन के जोड़े में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। एक तरफ अनंत ने बारात के साथ जमकर डांस किया तो दूसरी तरफ राधिका ने बोट में ब्राइडल एंट्री ली। इन सभी मोमेंट्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
1721191695859-anant_ambani_wedding_6.webp
अनंत-राधिका का ग्रैंड वेडिंग लुक
हर कोई अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के शादी वाले लुक को देखने के लिए इंतजार कर रहा था। ऐसे में जब ग्रैंड वेडिंग का समय आया तो सभी की निगाहें दूल्हा और दुल्हन पर टिकी रही। राधिका मरचेंट ने पानेतर लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह राजकुमारी लग रही थीं। अनंत अंबानी के लुक की बात करें तो वह भी गुजराती शेरवानी में राजकुमार लग रहे थे।
अनंत-राधिका का हल्दी सेरिमनी लुक
राधिका मरचेंट अपने हल्दी के फंक्शन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं उन्होंने यूनिक आउटफिट ट्राई किया था। हल्दी सेरिमनी की जो तस्वीर सामने आई उसमें नीता अंबानी ने भी गुजराती पारंपरिक आउटफिट पहना हुआ था। अनंत अंबानी अपनी हल्दी सेरिमनी में काफी हैंडसम लग रहे थे। अनंत अंबानी ने येलो एंड व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था।
अनंत-राधिका का संगीत सेरिमनी लुक
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरिमनी भी बहुत खास रही थी। इस दौरान कपल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। संगीत सेरेमनी में अनंत अंबानी ब्लैक कुर्ते पर गोल्डन वर्क वाले बंद गले के सूट में नजर आए। राधिका मरचेंट भी इस दौरान ऑफशोल्डर ब्लाउज के साथ गोल्डन वर्क वाले लहंगे में परी लग रही थीं।
1721191832950-garba-night-of-anant-ambani-and-radhika-merchant.jfif
गरबा नाइट में अनंत-राधिका का लुक
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के लिए गरबा नाइट का भी कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पूरा अंबानी परिवार गरबा करते नजर आया। गरबा नाइट के समय राधिका और अनंत अंबानी का लुक बहुत यूनिक था। राधिका मर्चेंट गरबा नाइट में पर्पल लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, अनंत अंबानी पिंक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-





