नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के सेलेब्स के घरों में एक अनजान शख्स ने सेंधमारी की कोशिश की। इन हाई-प्रोफाइल घरों में अचनाक घूसने की वारदात बढ़ती जा रही है। बीते दिनों से हाई-प्रोफाइल घरों को टारगेट करने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित पॉश इलाके पाली हिल की एक हाई-प्रोफाइल रेसिडेंशियल बिल्डिंग में एक व्यक्ति घुस गया है। इस बिल्डिंग में कृति सेनन, जावेद जाफरी और केएल राहुल सहित कई मशहूर हस्तियां रहती हैं।
ऐसे खराब की लिफ्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस व्यक्ति ने न केवल इमारत में एंट्री की, बल्कि इमारत की लिफ्ट को नुकसान भी पहुंचाया। रिपोर्ट में दावा किया गया कि, उसने लिफ्ट के अंदर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए और परिसर में लगे CCTV कैमरे के सामने गंदे-गंदे इशारे भी किए।
अस्पताल में भर्ती है संदिग्ध शख्स
जब मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया तो खार पुलिस ने CCTV कैमरे की मदद से संदिग्ध की पहचान कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू की तब वह शख्स अस्पताल में भर्ती पाया गया। ऐसे में उसके ठीक होने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
वही, इस बीच, हाल ही के दिनों की बात करें तो कुशाल टंडन के घर में एक महिला के घुसने की खबर सामने आई थी। फिर आदित्य रॉय कपूर के घर एक फैंस पहुंच गई। वहीं, अब कृति सेनन की बिल्डिंग में एक व्यक्ति के घुसने की खबर आ रही है।
इन एक्टर्स के घर भी पहुंच चुके हैं फैंस
बता दें कि, इससे पहले 26 मई को, एक 47 वर्षीय महिला, बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित घर में घुस गई थी। उस समय एक्टर घर पर नहीं थे। जब उनकी हाउस हेल्प ने दरवाजा खोला तो उसने कहा कि उसका अपॉइंटमेंट है। वह आदित्या के लिए कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई थी। जब आदित्या वापस आए और उनकी हाउसहेल्प ने उन्हें उस महिला के बारे में बताया तब उस महिला की पोल खुली।





