back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amisha Patel Birthday: बॉलीवुड में कैसे चमकी इस एक्ट्रेस की किस्मत, जानिए ये किस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा पार के इश्क ने बनाया हर-दिल-अजीज, ऐसा रहा अमीषा का फिल्मी सफर।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपने मासूमियत से हर किसी को अपना दीवाना बनानेवाली अभिनेत्री अमीषा पटेल आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। जिसने अपने खूबसूरती और प्यारी मुस्कान से हर किसी को अपना कायल बना दिया। । एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम करने के बाद अमीषा को इस फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया। आइए जानते है उनके फिल्मी करियर के बारे में ।

अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 9 जून 1976 को मुंबई में हुआ था। जिसने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है फिल्म से की थी। जिसके बाद वे स्टार बन गई। उनकी अदाकारी, मासूमियत और खूबसूरती जो गदर: एक प्रेम कथा’फिल्म में प्रसिद्धि में गजब का इजाफा हुआ। लेकिन कहते है न समय कभी एक सा होता ऐसे में अभिनेत्री ने भी अपने जीवन में कई तरह के उतार चढ़ाव देखे। तब मुश्किलों के दौर में भी अमीषा ने खुद को बड़े ही धैर्य के साथ संभाला। 

नाटक से की अभिनय की शुरुआत

सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करनेवाली अमिषा ने नीलम (1999) नामक एक उर्दू भाषा के नाटक में भी शामिल रही। जिसे तनवीर खान ने लिखा था। इसके बाद अमीषा ने मॉडलिंग का रुख किया और कई सारी बिजनेस कंपनियों के लिए मॉडलिंग की।

‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में रखा कदम

साल 2000 में ‘कहो ना प्यार है के समय अभिनेत्री ने हाईस्कूल पास किया था। जिसके बाद वह विदेश जाकर आगे की पढ़ाई करना चाहती थीं। लेकिन अमीषा के फिल्म के लिए मना करने पर करीना कपूर को इस फिल्म में लिया गया, लेकिन करीना ने दो दिनो की शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद एक बार फिर अमीषा से संपर्क किया गया और अभिनेत्री ने फिल्म के लिए हां कर दी। जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई

तेलुगु फिल्मों में भी किया काम

इस फिल्म के सफलता के बाद अभिनेत्री को दक्षिण की फिल्मों का भी ऑफर मिलने लगा । जिसमें उनकी दूसरी फिल्म तेलुगु भाषा की फिल्म थी। उन्होंने पवन कल्याण की फिल्म बद्री में अभिनय किया इस फिल्म ने भी भारत में बड़ी सफलता हासिल की।

‘गदर’ ने चमका दी किस्मत

साल 2001 में फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ में सनी देओल के साथ नजर आईं जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म के बाद तो मानों ‘सकीना’ के किरदार और उनकी मासूमियत भरी अदाकारी ने उन्हें प्रशंसकों के दिल में एक खास जगह दिला दी। जिसके बाद उन्हें विभिन्न पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पुरस्कार भी मिला। 

फ्लॉप फिल्मों के समय भी खुद को संभाले रखा

लेकिन साल 2002 में अमीषा की फिल्म ‘हमराज’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई,वही इस फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार दिया गया ।साल 2003 से लेकर 2006 तक उनकी फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई ‘क्या यही प्यार है, आप मुझे अच्छे लगने लगें, ‘ये है जलवा,  हमको तुमसे प्यार है, अमीषा को निराश किया। फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में रहनेवाली अमीषा नेजीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। जिसके लंबे समय के बाद पिछले साल आई ‘गदर 2’ में एक बार फिर से अभिनेत्री ने अपने अभिनय के लिए प्रशंसा हासिल की।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵