back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी आलिया के जन्मदिन सेलिब्रेशन के बीच, रणबीर ने ब्रह्मास्त्र 2 पर दे डाला ये बड़ा अपडेट

ब्रह्मास्त्र के सीक्वल को लेकर, रणबीर कपूर ने बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 - देव’ और ‘लव एंड वॉर’ पर को लेकर ये बड़ी जानकारी साझा की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रणबीर कपूर ने सेलिब्रेट किया आलिया का जन्मदिन, 15 मार्च को होनेवाले बर्थडे को रणबीर ने दो दिन पहले ही सेलिब्रेट किया है, इस बीच आलिया भट्ट के केक कट करने पर रणबीर बीवी पर प्यार लुटाते नजर आएं, आलिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए रणबीर ने बीवी के फेस पर केक लगाया। और इसके साथ ही रणबीर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 – देव’ और ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

ब्रम्हास्त्र के पार्ट 2 पर भी काम शुरु हो जाऐगा। 

रणबीर ने बताया कि, ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर अयान मुखर्जी बहुत लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन इस समय फिल्म ‘वॉर 2’ पर काम होने के चलते अयान इस पर अभी कुछ घोषणाएं नहीं किए है, वही जब वॉर 2 रिलीज हो जाएंगी तो ब्रम्हास्त्र के पार्ट 2 पर भी काम शुरु हो जाऐगा। 

‘ब्रह्मास्त्र 2’ अयान मुखर्जी का सपना

बता दे कि, फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के पार्ट वन में अभिताभ बच्चन व रणबीर कपूर ने साथ काम किया था और इनके साथ ही आलिया भट्ट ने रोल अदा किया था, जिसके बाद इस फिल्म ने अपने बजट से ऊचां कलेक्शन किया था जो कि करीब 257.44 करोड़ के करीब पहुंची थी। अब इस फिल्म के पार्ट टू देव की बात करें तो फिलहाल अभी इसपर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रणबीर ने बताया कि, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ अयान मुखर्जी का सपना रहा है। और इसके लिए उन्होनें तैयारी भी कर ली है, लेकिन वॉर के शुट के कुछ काम के चलते अभी वो इसपर ध्‍यान नहीं दे रहे है। अभी तक इस फिल्म को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहने को नहीं है, लेकिन हां इतना जरुर कहूंगा कि, ये फिल्म जरूर बनेगी, और जल्द ही इसपर घोषणाएं की जाएंगी। 

रणबीर ने निर्देशक भंसाली की भी जमकर तारीफ की ‘लव एंड वॉर’ के बारे में रणबीर ने बताया कि, निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ उनकी ये दूसरी फिल्म होगी। उनकी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ थी, जिससे मैनें फिल्मों में डेब्यू किया था। जो 17 साल पहले हिट हुई थी। निर्देशक भंसाली के साथ काम करने का अनुभव बताते हुए रणबीर ने कहा, सर के साथ काम करना थोड़ा अलग है, मैंने ऐसा मेहनती इंसान पहले कभी नहीं देखा। वह हर एक पहलू पर काम ध्‍यान देते है फिर वो चाहें, किरदार, हो भावनाएं, या संगीत और सबसे अच्छी बात वे भारतीय संस्कृति को अपने फिल्मों में बखूबी से दिखातें है जिसकी उन्हें अच्छी समझ हैं। उनके साथ काम करना थकाने वाला होता है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर आपको निखारता भी है। 

इन फिल्मों में दिखेंगे रणबीर

रणबीर के पास इस फिल्म के अलावा भी काफी बड़े प्रोजेक्ट लाइन में लगे हुए है। उनमें ‘रामायण’ और ‘एनिमल 2’ जैसी फिल्में भी शामिल है। वहीं ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर के साथ विक्की कौशल भी लीड रोल करते नजर आऐंगें। और इसके साथ ही आलिया भट्ट भी जल्द ही ‘अल्फा’ में नजर आएंगी, जो साल के अंत में रिलीज होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...