नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाराष्ट्र ओर राजधानी मुंबई में बीते एक दिन से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई इलाकों में जनमानस को भारी नुकसान पहुंचा है। मुंबई की सड़कों पर जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति हो चुकी है। यातायात बाधित कई फ्लाइट और लोकन ट्रेनों को भारी बारिश के चलते स्थगित या रद्द करना पड़ा। इस घटना में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
बारिश के कारण मुंबई में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्कूली बच्चों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दिया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है और लोगों को यात्रा करने में मुश्किल हो रही है। वही, मौसम विभाग ने 17-21 तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी है।
अभिनेता हर्षवर्धन राणे की लोगों से अपील
इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने भारी बारिश के चलते लोगों से खास अपील की है। “सनम तेरी कसम” के एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय की तस्वीर शेयर की है। जो बारिश के चलते सड़कें भी जलमग्न हो चुकी है इस दौरान, डिलीवर बॉय यात्रा करने में कठिनाई महसूस कर रहा है।
ऐसे में एक्टर ने लोगों से आज अपना खाना खुद बनाने और फ़ूड डिलीवरी ऐप्स से ऑर्डर न करने का अनुरोध किया है। अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “दोस्तों, आज कृपया अपना खाना खुद बनाइए।”
IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में अगले दो दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने बताया है कि, मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।
बीड, नांदेड़ में NDRF टीम की तैनाती
भारी बारिश से बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर है। जिन इलाकों में मूसलधार बारिश जारी है, वहां की स्कूलों को छुट्टी देने के निर्देश जारी किए है। बीड जिले में NDRF की एक टीम, नांदेड़ में SDRF की दो टीमें और सेना की टीम तैनात किया गया है। फिलहाल, कई जगहों पर बचाव कार्य जारी है। मराठवाड़ा की स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने विभागीय आयुक्तों के साथ बैठक की है।





