नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद पृथ्वी पर आ गए हैं। हर तरफ बस उनका स्वागत किया जा रहा है और यस मनाया जा रहा है। अंतरिक्ष की यात्रा करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। क्योंकि अंतरिक्ष में जीरो ग्रैविटी के कारण हर चीज में काफी दिक्कत होती है। वहीं अंतरिक्ष की दुनिया को और करीब से दिखाने के लिए कई फिल्में बनी है। जिसमें अंतरिक्ष के बारे में कई सारी जानकारी डिटेल में बताई गई है।
इन फिल्मों में दिखाया गया है अंतरिक्ष
चांद पर चढ़ाई
यह फिल्म ऐसे समय में बनाई गई है जब अंतरिक्ष की यात्रा करना केवल एक कल्पना था। ऐसी यात्रा करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 1967 में आई इस फिल्म में ऐसे नजारे दिखाए गए जो काफी अद्भुत थे। ये फिल्म व्हाइट एंड ब्लैक में बनाई गई थी इस फिल्म में रॉकेट लॉन्चिंग के दृश्य भी दिखाई गए थे।
अपोलो 13
साल 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म 3 अमेरिकी एस्ट्रोनॉट की कहानी को दिखाती है, जो अपोलो 13 मिशन में तकनीकी दिक्कत आने के कारण अंतरिक्ष में फंस गए हैं। इसके कारण उनके स्पेस शिप में ऑक्सीजन की काफी ज्यादा कमी हो जाती है जिसके कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
ग्रेविटी
साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था यह फिल्म काफी ज्यादा चली थी। फिल्म में दो एस्ट्रोनॉट की कहानी को दिखाया गया है, जो स्पेस डिब्री के हमले के बाद जिंदा रहने के लिए संघर्ष करते हुए दिखते हैं। फिल्म में सेंड्रा बुलॉक मुख्य किरदार में हैं।
कांटेक्ट
फिल्म में एक एस्ट्रोनॉमर की कहानी को दिखाया गया है, जो रिसर्च के दौरान एक परग्रही एलियन सिग्नल का पता लगाती है। ये फिल्म खगोलविद कार्ल सेगन के उपन्यास ‘कांटेक्ट’ पर बेस्ड है। इसमें रेडियो सिग्नल का बहुत अलग तरीके से दिखाया गया है जिसके द्वारा पता चलता है कि अंतरिक्ष के जीव एक खास तरह की तकनीक के बारे में बताना चाहते हैं, जिसकी मदद से पल भर में उन तक पहुंचा जा सकता है।





