Pushpa 2: गदर 2 से प्रेरित हुए अल्लू अर्जुन, एक्टर का दावा RRR से भी बड़ा बनेगा पुष्पा 2

Pushpa 2 Making: साउथ फिल्म पुष्पा: द राइज देखने के बाद से दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। साल 2021 में आई यह फिल्म पूरे देश में लोगों को खूब प्यार पाई थी।
फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर।
फिल्म पुष्पा 2 का पोस्टर।सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ फिल्म पुष्पा: द राइज देखने के बाद से दर्शकों को फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। साल 2021 में आई यह फिल्म पूरे देश में लोगों को खूब प्यार पाई थी। काफी समय से मेकर्स फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे थे। इस बीच फिल्म के लिए एक्टर अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद 'पुष्पा' के मेकर्स पर फिल्म के दूसरे पार्ट को और बेहतर बनाने का दबाव आ गया है। अल्लू अर्जुन भी अपनी एक्टिंग को पुष्पा 2 में अगले लेवल पर ले जाने की कोशिश में लगे हैं।

फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने में जुटे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने हाल में फिल्म पुष्पा-2 के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं। अब कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म को और बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी में जुटे हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा: द रूल (पार्ट 2) को निर्देशक एसएस राजामौली की सुपरहिट एवं ऑस्कर विनिंग आरआरआर से भी बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं।

पुष्पा-2 को दुनियाभर में पहुंचाने जाते हैं एक्टर

रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा 2 को दुनियाभर में पहुंचना चाहते हैं। एक्टर की कोशिश है कि पुष्पा 2 का वीएफएक्स और स्टंट आरआरआर से भी बड़े पैमाने पर फिल्माया जाए। अल्लू अर्जुन का कहना है कि वह फिल्म गदर-2 की सफलता से प्रेरित हुए हैं। अब उनका मानना है कि पुष्पा फ्रैचाइज में गदर-2 जैसा प्रभाव छोड़ने की ताकत है। अल्लू अर्जुन नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद पुष्पा-2 में किसी भी स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।

सुकुमार ने किया था पुष्पा का निर्देशक

फिल्म पुष्पा का निर्देशन सुकुमार ने किया था। फिल्म के दूसरे पार्ट की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। पहली फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। अब दूसरे भाग में भी उनका अहम रोल रहने वाला है। इनके अलावा फहद फासिल पर भी सबकी निगाहें होंगी। पहली फिल्म जिस मोड़ पर खत्म हुई थी, उसके हिसाब से इसके अगले भाग में फहद फासिल भी अहम रोल में दिखेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in