back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Fashion Week में डेब्यू के लिए तैयार हैं आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय समेत ये सेलिब्रिटीज भी होंगी शामिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पेरिस फैशन वीक 2024 में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय समेत कई सिलेब्रिटीज इस इवेंट का हिस्सा होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस साल पेरिस फैशन वीक में डेब्यू करने वाली हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ऐश्वर्या राय बच्चन और हॉलीवुड एक्ट्रेस केंडल जेनर जैसी हस्तियों को जॉइन करने वाली हैं। Paris Fashion Week 23 सितंबर से शुरू होगा और 1 अक्टूबर 2024 तब चलने वाला है। इतना ही नहीं, इस फैशन वीक के रनवे का थीम ‘वॉक योर वर्थ’ रखा गया है। यह इंडियन सिनेमा और ग्लोबल ब्यूटी के लिए खास मोमेंट होने वाला है। 

ये सेलिब्रिटीज बनेंगे फैशन वीक का हिस्सा 

पेरिस फैशन वीक 2024 में आलिया भट्ट डेब्यू करेंगी। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाएं इस फैशन वीक का हिस्सा बनेंगी। इस दौरान Aishwarya Rai Bachchan, लीला बेख्ती, जेन फोंडा, मैरी बोचेट, सिंडी ब्रुना, लूमा ग्रोथ, वियोला डेविस, केंडल जेनर, लिया केबेडे, ईवा लोंगोरिया, अजा नाओमी किंग, एंडी मैकडॉवेल, बीट्राइस विओ, यिसुल्ट इवेंट में अपने फैशन का जलवा दिखाएंगे। 

आलिया भट्ट ने शेयर किया ओपिनियन

एक इंटरव्यू के दौरान लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर Alia Bhatt ने पेरिस फैशन वीक को लेकर अपना ओपिनियन भी बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, ‘पहली बार हमेशा कुछ खास होता है, और पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के साथ वॉक करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। ऐसी इंस्पायरिंग, शक्तिशाली और आत्मविश्वासी महिलाओं के बीच होना मेरे लिए गर्व का पल है और मैं इस स्टेज पर उनके साथ शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकती, जो बहनचारे और सशक्तिकरण का जश्न मनाते हैं।’

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म ‘Jigra’ 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस वेदांग रैना के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस पति रणबीर कपूर और एक्टर विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय ने कैसे दी दस्तक, जानिए एक्टर का ये किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को हमेशा से ही परफेक्ट कपल माना जाता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...