नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘केसरी’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। अब मेकर्स ‘केसरी 2‘ लेकर आ रहे है इस फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आ रहे है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस ये फिल्म देखने के लिए उत्सुक हैं इस फिल्म की कहानी में जलियांवाला बाग हत्याकांड दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म रिलीज से पहले इसके एडवांस बुकिंग का कलेक्शन सामने आया है।
एडवांस बुकिंग कलेक्शन रिपोर्ट
फिल्म ‘केसरी 2’ को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो जलियांवाला बाग कांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत को अदालत में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की कहानी बताती है। फिल्म के रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई और 24 घंटों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में 800% से अधिक की तेजी देखी गई है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
Sacnilk के मुताबिक ‘केसरी चैप्टर 2′ के पहले दिन के शोज के लिए करीब 9 लाख रुपये के टिकट्स बिके थे। जबकि 24 घंटे बाद गुरुवार को यही आंकड़ा अब बढ़कर 84.25 लाख तक पहुंच गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो टिकटों की बिक्री में 844.44% बिका। केसरी चैप्टर 2’ की एडवांस बुकिंग जिस रफ्तार से हो रही है, उससे यही लग रहा है कि रिलीज से पहले यह करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई प्री-सेल्स से कर लेगी।
फिल्म की कहानी और रिलीज डेट
फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ कल यानि 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह रघु पलात द्वारा लिखी गई किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि पलात सी शंकरन नायर के परपोते हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग की त्रासदी के बाद अदालत में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी।





