नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार महाकुंभ के पावन मौके पर अपना भक्ति गाना लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। महादेव की भक्ति में अक्षय कुमार लीन हो गए हैं। 26 फरवरी को शिवरात्रि आने वाली है और इससे पहले ही एक्टर ने भोलेनाथ से जुड़ा एक गाना गाया है। इस गाने की ऑफिशल अनाउंसमेंट एक्टर ने 17 फरवरी को ही कर दी थी।
अक्षय कुमार और पलाश सेन ने गाया गाना
अक्षय कुमार ने महाकाल चलो गाने को पलाश सेन के साथ मिलकर गाया है। आज 18 फरवरी को इस गाने को रिलीज किया गया है। गाने की बात करें तो इसे विक्रम मोंट्रो ने कंपोज किया है और अक्षय कुमार, पलाश सेन ने इसे अपनी आवाज दी है।
एक्टर ने शेयर किया गाना
अक्षय कुमार ने गाने का पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें वह शिवलिंग पड़े हुए नजर आ रहे हैं। गाने की लाइन में ‘महाकाल चलो’ यानी कि उज्जैन में बसे हुए शिव मंदिर जाने की बात की जा रही है। यह म्यूजिक वीडियो 3 मिनट 14 सेकंड का है। अक्षय कुमार ने इस गाने को अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।
पलाश सेन ने किया धन्यवाद
पलाश सेन ने कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार को अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए कोलैबोरेशन के लिए लेटर पोस्ट किया था। सिंगर नहीं इस म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार के अलावा बाकी कलाकारों को भी धन्यवाद कहा था।
अक्षय कुमार की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अक्षय कुमार के वर्क फ्रेंड की बात करें तो वह कई सारे सीक्वल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 5, भूत बंगला, फेरा फेरी 2, वेलकम टू द जंगल भी शामिल है। अक्षय की फिल्म स्काई फोर्स को भी लोगों ने खूब पसंद किया है।





