नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2‘ में एक बार फिर से अजय देवगन का वहीं पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का ट्रेलर देखते ही फैंस काफी उत्सुकता दिखा रहे थे। फिल्म को देखने के लिए तो वहीं जब यह फिल्म देखने सिनेमाघरों में दस्तक दिया तो बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का तूफान आ गया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर भी जबरदस्त कलेक्शन किया था तो वहीं अब पाचंवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
वीकेंड पर फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
‘रेड 2’ के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं। Seknilk के अनुसार फिल्म ने फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन गुरुवार को 19.00 करोड़। फिर शुक्रवार को 12.00 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उसके बाद फिल्म ने शनिवार को 18.25 करोड़ की कमाई की तो वहीं अब रविवार को 21.75 करोड़। किया लेकिन अब सोमवार यनि पांचवे दिन इसमें काफी बदलाव देखने को मिले पांचवे दिन फिल्म ने 7 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने अब तक टोटल 80.83 करोड़ का कलेक्शन किया है।
रितेश देशमुख का दिखा खलनायक अंदाज
इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा उनके अपोजिट रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख और अजय देवगन का आमना सामना बहुत ही दमदार होता है दोनों का एक्शन दोनों के बीच लड़ाई देखकर फैंस सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। ऐसा पहली बार देखा गया है कि जब रितेश देशमुख अजय देवगन के सामने विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म
‘रेड 2’ एक सच्ची घटना से इंस्पायर्ड कहानी है जो एक बेहद हाई-प्रोफाइल और खतरनाक 75वें इनकम टैक्स रेड पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन फिर से ईमानदार और तेज़-तर्रार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं रितेश देशमुख और अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में वाणी कपूर भी जबरदस्त किरदार में नजर आ रही हैं।





