back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Shaitaan का बॉक्स ऑफिस पर दिखा कमाल, 10 दिन में कमाए 100 करोड़

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' का जलवा देखन मिला। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने 10 दिन में 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये लंबे समय बाद रिलीज़ हुई कोई ऐसी फिल्म है जिसमें पैरानॉर्मल एक्टिविटीज़ दिखाई गई हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से इस फिल्म लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

फिल्म ‘शैतान’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ‘शैतान’ का जलवा बरकरार है। इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए कई लोगों ने एडवांस बुकिंग भी करा ली थी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शैतान की रिलीज़ के बाद, सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर : फिल्म द नक्सल स्टोरी रिलीज हुई। हालांकि, इन फिल्मों का शैतान की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफलता का सिलसिला जारी है। फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भी अपनी कमाई का आंकड़ा बरकरार रखा है।

शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ का आंकड़ा पार

8 मार्च को जब फिल्म शैतान सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इतना ही नहीं इस फिल्म की कमाई की रेस अभी भी जारी है। फिल्म ने तीसरे 20.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.5 करोड़ रुपये, छठे दिन 6.25 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 5.05 करोड़ रुपये, नवें दिन 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ”सैक्निल्क” की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो कुल मिलाकर इस फिल्म ने 10 दिनों में कुल 103.05 करोड़ की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं ये फिल्म विदेशों में भी पॉपुलर है। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 137.98 करोड़ रुपये है।

काला जादू बेस्ड है फिल्म

फिल्म ‘शैतान’ की बात करें तो यह फिल्म काला जादू, वशीकरण और अंधविश्वास पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आर माधवन वनराज नाम के खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘शैतान’ में ज्योतिका सदाना-सरवनन, जानकी बोदीवाला, अंगद राज भी मुख्य भूमिका में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कानूनी लड़ाई, प्रोपेगैंडा के आरोपों और राजनीतिक विरोध के बाद 27 फरवरी, 2026 को...
spot_img

Latest Stories

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵