back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई एयरपोर्ट पर फैमिली के साथ दिखे अभिषेक बच्चन, नहीं दिखीं ऐश्वर्या तो फिर खड़े हुए सवाल

अभिषेक बच्चन मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन नंदा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान ऐश्वर्या राय साथ नहीं दिखीं जिसके बाद एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बच्चन परिवार इंडस्ट्री की फेमस फैमिली में से एक है। इस परिवार के हर एक सदस्य ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं, जब से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहें उड़ी है तब से फैंस भी हर छोटी-छोटी बात को नोटिस कर रहे हैं। बता दें कि, एक बार फिर से अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और बहन श्वेता मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या और आराध्या की नामौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऐश्वर्या और आराध्या का रिश्ता

देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या और आराध्या का ना होना यह सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या कपल के बीच सब ठीक है ? एक वीडियो भी सामने आया है इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स कुछ नोटिस कर रहे हैं। 

एयरपोर्ट से अलग-अलग निकल बाहर 

मुंबई एयरपोर्ट पर अभिषेक बच्चन का माँ और बहन के साथ नजर आना एक बार फिर से अफवाहों को हवा दे रहा है। बता दें कि, तीनों एयरपोर्ट पर तो एक ही समय पर पहुंचे, लेकिन अलग-अलग समय पर बाहर निकले। इस तरह से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की अफवाहें और तेज हो रही है। 

अधूरा दिखा बच्चन परिवार

अभिषेक बच्चन एयरपोर्ट पर ग्रे हुडी ब्लैक पेंट और सफेद स्नीकर्स में नजर आए। इस दौरान वह पैपराजी से बचते हुए नजर आए सर झुका कर वहां से निकलने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, पैप्स से खुद को नही बचा पाए और बाद में उन्हें हेलो कहना पड़ा। जया बच्चन भी ग्रे कलर की आउटफिट में नजर आईं एक्ट्रेस ने अपने लुक को श्रग और शूज से कंप्लीट किया था। वहीं, श्वेता नंदा ब्लैक पैंट के साथ लाइट कलर की जैकेट पहने हुई दिखीं।

वीडियो से बड़ी फैंस की टेंशन 

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस की टेंशन बढ़ रही है। वीडियो को देखते ही फैंस ने ऐश्वर्या राय बच्चन की नामौजूदगी को नोटिस किया है। इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट करके ऐश्वर्या के बारे में पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या कहां हैं?’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘बच्चन परिवार ऐश्वर्या और आराध्या के बिना अधूरा है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सब ठीक है तो ऐश्वर्या कहा है।’

पेरिस ओलंपिक में भी अकेले दिखे थे अभिषेक

अभिषेक बच्चन पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अकेले नजर आए थे। इस तरह एक्टर को ऐश्वर्या के बिना देख दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाह तेज हो गई थी। पिछले काफी समय से कपल को कई खास मौकों पर अलग-अलग देखा जा रहा है। इस बात को फैंस भी खूब नोटिस कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...